Tarn Taran By Election: तरनतारन उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, साढ़े नाै बजे तक 12% वोटिंग, लाइनों में लगे वोटर

तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। 192,838  मतदाता 15 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 222 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Tarn Taran By Election
Punjab Government
Highlights
  • 14 नवंबर को घोषित होंगे नतीजे
  • डीसी और एसएसपी ने उपचुनाव का लिया जायजा
  • कांग्रेस उम्मीदवार करणबीर सिंह ने किया मतदान
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 222 शब्द|📅 27 Nov 2025

डेली संवाद, तरनतारन। Tarn Taran By Election: तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है।192,838  मतदाता 15 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 222 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

14 नवंबर को नतीजे घोषित

नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। राज्य में कड़ी सुरक्षा की गई है जिसके चलते आयोग ने केंद्रीय बलों की 12 कंपनियां तैनात की हैं। बता दे कि साढ़े नाै बजे तक 12% वोटिंग हो गई थी। इसके साथ ही तरनतारन में चल रहे उपचुनाव का डीसी और एसएसपी ने जायजा लिया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

वहीं कांग्रेस उम्मीदवार करणबीर सिंह बुर्ज ने मतदान किया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने भी वोट डाल दिया है। इस मौके उन्होंने कहा कि पार्टी ने टिकट देकर जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसे मैं अच्छी तरह निभाऊंगा।

Tarn Taran By Election
Tarn Taran By Election

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डेढ़ साल में अच्छे काम किए जाएंगे। ताकि 2027 में पार्टी जीत हासिल कर सके। एसएसपी सुरेंद्र सिंह लांबा ने बताया कि अब तक जो रिपोर्ट आई है, उसमें सामने आया है कि चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *