Punjab News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने पतारा के सरपंच चुने जाने पर संदीप वर्मा को दी बधाई

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब (Punjab) में बीते दिनों पंचायती चुनाव संपन्न हुए है। पंचायती चुनाव में गांव पतारा से भाजपा के उम्मीदवार संदीप वर्मा की जीत पर जालंधर के पूर्व सांसद और भाजपा नेता सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने बधाई दी। पतारा पहुंच कर सुशील रिंकू ने सरपंच बने संदीप वर्मा और उनकी टीम से मुलाकात की। इस दौरान सरपंच और पंचों ने सुशील रिंकू का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

सुशील रिंकू ने कहा कि राज्य की सत्ताधारी पार्टी ने पंचायती चुनाव में जमकर गुंडागर्दी की, चुनाव लड़ने वाले लोगों को जबरन पर्चा वापस करवाकर अपने प्रत्याशियों को निर्दलीय सरपंच बनाया गया। इस पंचायत चुनाव में राज्य की सत्ताधारी पार्टी के नेताओं ने लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया।

Punjab News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने पतारा के सरपंच चुने जाने पर संदीप वर्मा को दी बधाई

पतारा गांव के लोगों का धन्यवाद

सुशील रिंकू ने पतारा गांव के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि संदीप वर्मा को सरपंच बनाकर भाजपा वर्करों के हौसलों को मजबूती प्रदान की है। जिससे आने वाले दिनों में पतारा के विकास कामों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस मौके पर भाजपा पतारा सर्कल के प्रधान राज कुमार जोगी, डॉ. जसवीर कलेर पंच कोटली थान सिंह, दविंदर वालिया पंच, सतवीर उग्गी पंच, आशा रानी पंच, मनदीप कौर पंच गांव पतारा, भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी, अरुण शर्मा, मंजीत सिंह बिल्ला जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा समेत कई मौजूद थे।

Punjab News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने पतारा के सरपंच चुने जाने पर संदीप वर्मा को दी बधाई

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *