डेली संवाद, अमृतसर। Holiday News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि डिप्टी कमिश्नर (डीसी) ने सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला अमृतसर (Amritsar) में 15 नामी प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद डिप्टी कमिश्नर (डीसी) के आदेश पर सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
स्कूलों की मैनेजमेंट को ई-मेल के जरिए यह धमकी भेजी गई। इसके बाद स्कूल मैनेजमेंट ने तुरंत अमृतसर पुलिस को सूचित किया। इसके साथ ही बच्चों के पेरेंट्स को मैसेज भेजा गया कि वह तुरंत अपने बच्चों को स्कूल से घर ले जाएं।

सभी स्कूल वैन को बुलाकर बच्चों की छुट्टी कर दी गई। वहीं पुलिस ने स्पॉट पर पहुंचकर इलाका सील कर दिया। मौके पर बम स्क्वायड और फायर ब्रिगेड भी बुलाई गई है और जांच की जा रही है।








