Jalandhar News: जालंधर में टेंडर घोटाला, Ex MLA राजिंदर बेरी के साथ कांग्रेसी पार्षदों ने निगम मुख्यालय पर दिया धरना

पूर्व MLA राजिंदर बेरी ने कहा कि जालंधर सेंट्रल हलके में जो डेवलपमेंट कामों के टेंडर निकाले जा रहे हैं, उनमें बड़े पैमाने पर हेराफेरी हो रही है। राजिंदर बेरी ने कहा कि जो कॉन्ट्रैक्टर कॉम्पिटिशन में टेंडर पाते हैं, उन्हें 35% पर मिलते हैं, और जो रूलिंग पार्टी के नुमाइंदों के खास कॉन्ट्रैक्टर हैं

Daily Samvad
4 Min Read
Jalandhar Municipal Corporation Tender Scam
Punjab Government
Highlights
  • जालंधर नगर निगम के अफसरों पर घोटाले का आरोप
  • AAP नेताओं ने चहेतों को बना दिया ठेकेदार
  • राजिंदर बेरी की अगुवाई में निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 470 शब्द|📅 01 Jan 2026

डेली संवाद, जांलधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) में बड़ा घोटाला चल रहा है। नगर निगम में टैंडर घोटाला हो रहा है, जिससे खास लोगों को ठेकेदार बनाकर टैंडर दिया जा रहा है और उन्हीं खास लोगों के वार्ड में काम करवाया जा रहा है। यह आरोप जालंधर सैंट्रल हलके के पूर्व विधायक और कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी ने लगाया है।

जालंधर (Jalandhar) नगर निगम में चल रहे टैंडर घोटाले के खिलाफ आज जिला कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी की अगुवाई में कांग्रेसी पार्षदों और वर्करों ने श्रीराम चौक के पास धरना प्रदर्शन किया। नगर निगम मुख्यालय (Jalandhar Municipal Corporation) के गेट के सामने नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने कहा है कि शहर में विकास काम के नाम पर बड़ा घोटाला किया जा रहा है।

Jalandhar Municipal Corporation Tender Scam
Jalandhar Municipal Corporation Tender Scam

रूलिंग पार्टी के नुमाइंदों के खास कॉन्ट्रैक्टर

जालंधर सेंट्रल (Jalandhar Central) हलके के पूर्व MLA राजिंदर बेरी ने कहा कि जालंधर सेंट्रल हलके में जो डेवलपमेंट कामों के टेंडर निकाले जा रहे हैं, उनमें बड़े पैमाने पर हेराफेरी हो रही है। राजिंदर बेरी ने कहा कि जो कॉन्ट्रैक्टर कॉम्पिटिशन में टेंडर पाते हैं, उन्हें 35% पर मिलते हैं, और जो रूलिंग पार्टी के नुमाइंदों के खास कॉन्ट्रैक्टर हैं, या जिन्होंने अपने खास लोगों की फर्म बनाई हैं, उन्हें 2% कम पर काम दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) में बैठे अधिकारियों को इस बात पर खास ध्यान देना चाहिए कि यह हेराफेरी किस लेवल पर हो रही है। पॉलिटिकल लीडर अपने पसंदीदा कॉन्ट्रैक्टर से एडवांस में काम करवाकर जनता को बेवकूफ बना रहे हैं, लेकिन उसके बाद जो खेल खेला जाता है, आम जनता को इस सब के बारे में क्या पता।

Jalandhar Municipal Corporation Tender Scam
Jalandhar Municipal Corporation Tender Scam

यह खेल बड़े लेवल पर खेला जा रहा

आज इस स्कैम को सामने लाने और लोगों की आंखों के सामने सच्चाई लाने के लिए धरना प्रदर्शन किया गया। बेरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता अपने पसंदीदा कॉन्ट्रैक्टर को खुश करने के लिए नगर निगम में यह खेल बड़े लेवल पर खेला जा रहा है। कई कॉन्ट्रैक्टर जो कई सालों से पुराने हैं, जो कॉम्पिटिशन में काम भर रहे हैं, लेकिन इन नेताओं के पसंदीदा कॉन्ट्रैक्टरों को 2% पर काम देकर बड़ा घोटाला किया जा रहा है।

Jalandhar Municipal Corporation Tender Scam
Jalandhar Municipal Corporation Tender Scam

इस मौके पर पवन कुमार, परमजोत सिंह शैरी चड्ढा, डॉ. जसलीन सेठी, मंदीप जस्सल, मनोज कुमार मनु बारिंग, मंगा सिंह मुधर, सुनील दकोहा, जगजीत जीता, जतिंदर जोनी, सुनील शर्मा, रवि बग्गा, विक्रम शर्मा, गुलशन मिड्डा, रोहन चड्ढा, आदेश मागो, विक्की अबादपुरा, आलम, रविंदर लाडी, सुधीर घुग्गी, नंद लाल, प्रेम नाथ दकोहा, मुनिपा, लकी, मुनीश पाहवा मौजूद थे।

Jalandhar Municipal Corporation Tender Scam
Jalandhar Municipal Corporation Tender Scam
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *