Aaj ka Panchang: आज है धनतेरस, भगवान धन्वन्तरि जी की करें पूजा, त्रिपुष्कर योग में सोना-चांदी और वस्तुओं की करें खरीददारी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 29 October 2024: आज 29 अक्टूबर 2024 तारीख है और दिन है मंगलवार। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 29 अक्टूबर को धनतेरस (Dhanteras 2024) है। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान धन्वन्तरि की पूजा की जा रही है। आज के दिन स्वर्ण और चांदी से निर्मित आभूषणों की खरीदारी की जाती है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

इसके साथ ही धनतेरस (Dhanteras 2024) के दिन वाहनों की भी खरीदारी की जाती है। इसके अलावा, लोग बर्तन भी खरीदते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो धनतेरस के शुभ अवसर पर त्रिपुष्कर योग समेत कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान धन्वन्तरि की पूजा करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। आइए, पंडित प्रमोद शास्त्री जी से आज का पंचांग एवं राहुकाल जानते हैं।

Happy Dhanteras
Happy Dhanteras

धनतेरस शुभ मुहूर्त (Dhanteras Shubh Muhurat)

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि आज सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक है। इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू होगी। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का समापन 30 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर होगा। इसके बाद चतुर्दशी तिथि की शुरुआत होगी। इस शुभ अवसर पर भगवान धन्वन्तरि की विधि-विधान से पूजा की जा रही है।

शुभ योग ( Shubh 2024 Yog)

ज्योतिषियों की मानें तो कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर शिववास योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का समापन 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर होगा। इसके साथ ही दुर्लभ इंद्र योग का संयोग बन रहा है। इन योग में भगवान धन्वन्तरि की पूजा करने से साधक को अमोघ फल की प्राप्ति होगी।

करण

आज यानी 29 अक्टूबर को तैतिल और गर करण का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही अभिजीत मुहूर्त का भी निर्माण हो रहा है। इन योग में भगवान धन्वन्तरि की उपासना करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी।

ज्योतिष तैतिल और गर करण को शुभ मानते हैं। इन योग में शुभ कार्य करने से साधक पर भगवान धन्वन्तरि की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाएंगे। साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं शांति आएगी।

पंचांग (Aaj ka Panchang 29 October 2024)

  • सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 31 मिनट पर
  • सूर्यास्त – शाम 05 बजकर 38 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- सुबह 04 बजकर 27 मिनट पर (30 अक्टूबर)
  • चंद्रास्त- शाम 03 बजकर 57 मिनट पर
  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 48 मिनट से 05 बजकर 40 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से 02 बजकर 40 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 38 मिनट से 06 बजकर 04 मिनट तक
  • निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक

अशुभ समय

  • राहु काल – दोपहर 02 बजकर 51 मिनट से 04 बजकर 15 मिनट तक
  • गुलिक काल – दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से 01 बजकर 28 मिनट तक
  • दिशा शूल – उत्तर

ताराबल

भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *