Crime News: भाजपा नेता ने युवक को मारी गोली, मौके पर मौत, इलाके में फैली सनसनी

उत्तराखंड (Uttarakhand) के हल्द्वानी शहर में वार्ड-55 से पार्षद और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अमित बिष्ट उर्फ चिंटू द्वारा 25 वर्षीय युवक नितिन लोहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Firing
Highlights
  • भाजपा नेता ने युवक को मारी गोली
  • इलाके में बना दहशत का माहौल
  • पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, हल्द्वानी। Crime News: भाजपा नेता द्वारा एक युवक हत्या करने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि भाजपा नेता द्वारा युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड (Uttarakhand) के हल्द्वानी शहर में वार्ड-55 से पार्षद और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अमित बिष्ट उर्फ चिंटू द्वारा 25 वर्षीय युवक नितिन लोहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

विवाद ने लिया गंभीर रूप

बताया जा रहा है कि नितिन लोहनी और आरोपी पार्षद अमित बिष्ट के बीच किसी बात को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। बाद में इस विवाद ने विवाद गंभीर रूप ले गया। आरोप है कि रामपुर रोड स्थित अपने घर के पास अमित बिष्ट ने नितिन पर गोली चला दी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले और सड़क पर खून से लथपथ नितिन को देखा। तभी आस पास मौजूद लोगों ने गंभीर हालत में नितिन को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पार्षद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक और आरोपी के बीच पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते यह वारदात हुई।















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *