Sex Racket Busted: शहर में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 15 लड़कियां काबू, मचा हड़कंप

बिहार के सहरसा (Saharsa) जिले में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। दरअसल, पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के पास रेड लाइट एरिया में छापा मारा।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Sex racket
Punjab Government
Highlights
  • सहरसा में रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़
  • स्टेशन के पास रेड लाइट एरिया में पुलिस का छापा
  • पुलिस ने 15 लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बिहार। Sex Racket Busted: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने वहां से 15 लड़कियों को काबू किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के सहरसा (Saharsa) जिले में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। दरअसल, पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के पास रेड लाइट एरिया में छापा मारा।

15 लड़कियां रेस्क्यू

इस दौरान पुलिस ने वहां से 15 लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि को इलाके में अवैध गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद तुरंत एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

Sex Racket Busted
Sex Racket Busted

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

इसके बाद पुलिस टीम ने शहर के वार्ड नंबर 35 स्थित भारतीय नगर इलाके में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने अवैध धंधे का पर्दाफाश करते हुए 15 लड़कियों को रेस्क्यू कर सदर थाने लाया गया।

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि रेस्क्यू की गई लड़कियों को जिला प्रशासन के सहयोग से काउंसलिंग कराई जाएगी, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा। इसके साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *