Jalandhar News: अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने लद्देवाली फ्लाईओवर के ऊपर से हाई वोल्टेज तार हटाने के लिए की पहल

Muskaan Dogra
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में नवनिर्मित लद्देवाली फ्लाईओवर के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तार (220 के वी ऐ) को ऊंचा करवाने या हटवाने को लेकर अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने पहल की है।

दरअसल अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू के नेतृत्व में टीम के सदस्य जालंधर (Jalandhar) चौगिट्टी बाईपास स्थित भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड कार्यालय पहूंचे। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक रजिन्द्र बेरी भी मौजूद थे।

कांग्रेस ने फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू करवाया था

रमेश महेन्द्रू ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि पंजाब की पिछली कांग्रेस सरकार ने जनता की समस्याओं को लेकर लद्देवाली फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू करवाया था और उसमें तत्कालीन विधायक रजिन्द्र बेरी ने अहम भूमिका थी। लेकिन लद्देवाली फ्लाईओवर का निर्णय कार्य सम्पन्न होने के बाद भी यह फ्लाईओवर जनता को मौजूदा सरकार समर्पित नहीं कर पाई। जबकि पहले से ही फ्लाईओवर के ऊपर से निकलने वाली तार को हटवाया नहीं गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

कार्यकारी अभियंता सुधीर अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रोजेक्ट पहले हमारे पास था लेकिन अब यह प्रोजेक्ट धूलकोट (अम्बाला) स्थित भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड की कंस्ट्रक्शन डिवीजन के पास है और अब निर्माण कार्य उनके द्वारा ही करवाया जाना है। अग्रवाल ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को लेकर फंड की कोई दिक्कत नहीं है लेकिन जिला प्रशासन हमें एक नया टावर लगवाए जाने के लिए भूमी नहीं उपलब्ध करवा रहा।

उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर के ऊपर से जाने वाली हाई वोल्टेज तार को और ऊपर उठाने के लिए हमें एक नया टावर लगवाए जाने की आवश्यकता है। विधायक रजिन्द्र बेरी ने कहा कि हाई वोल्टेज तार ऊंचा उठाने का कार्य फ्लाईओवर के निर्माण के समय होना चाहिए था।

वहीं अग्रवाल ने बताया कि जो नक्शा फ्लाईओवर निर्माण से पहले बनाया गया था उसके लिए हाई वोल्टेज तार को ऊपर उठाने की आवश्यकता नहीं थी जबकि निर्माण के समय अंडर ग्राऊंड सीवरेज की समस्या को लेकर नक्शे में कुछ बदलाव किया गया था।

रमेश महेन्द्रू ने बताया कि इस संदर्भ में जब भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड की कंस्ट्रक्शन डिवीजन, धूलकोट के एस डी ओ हरप्रीत सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट प्रोसेस में है जबकि जिला प्रशासन हमें टावर लगवाने के लिए भूमी नहीं उपलब्ध करवा रहा।

उन्होंने बताया कि हमनें एक पत्र जिला प्रशासन व पी डब्ल्यू डी विभाग को संयुक्त मीटिंग के लिए लिखा है और उसमें कोई ना कोई हल निकाल कर यह प्रोजेक्ट हम पूरा करेंगे ताकि लद्देवाली फ्लाईओवर पूर्णतया जनता को समर्पित किया जा सके।

इस मौके पूर्व विधायक रजिन्द्र बेरी, अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू, महासचिव जसविन्द्र सिंह धीरज, पर्यावरण संरक्षण के प्रोजेक्ट निदेशक गुरमीत सिंह कलेर व मुख्य सलाहकार ललित मैहता, जनसम्पर्क अधिकारी परषोतम लाल शर्मा, अश्वनी बाबा उपस्थित थे।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *