Jalandhar News: ओलंपियन और स्वर्ण पदक विजेता दविंदर सिंह गर्चा का निधन

Muskaan Dogra
1 Min Read
Davinder Singh Garcha
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इस समय की दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि ओलंपियन और स्वर्ण पदक विजेता श्री दविंदर सिंह गर्चा (Mr.Davinder Singh Garcha) आईपीएस (सेवानिवृत्त) का निधन हो गया है।

बता दे कि दविंदर सिंह गर्चा (जन्म 7 दिसम्बर 1952) भारतीय हॉकी टीम के एक महान खिलाड़ी थे। वे 1980 के मॉस्को ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे, जिन्होंने स्वर्ण पदक जीता था।

Davinder Singh Garcha
Davinder Singh Garcha

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

इस दौरान उन्होंने कुल 6 ओलंपिक मैचों में 8 गोल किए और 30 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 19 गोल किए। इसके साथ ही वे प्रसिद्ध मोहिंदर सिंह मुंशी हॉकी टूर्नामेंट के अध्यक्ष भी थे।

Davinder Singh Garcha
Davinder Singh Garcha

वहीं सुरजीत हॉकी सोसाइटी ने इस कठिन घड़ी में उनके परिवार को ईश्वर से शांति और साहस देने की प्रार्थना की है, और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *