डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: उत्तर भारत में इस समय भीषण ठंड, शीत लहर और घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी इलाकों में तापमान में काफी गिरावट आ रही है।
वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में अगले दो से तीन दिनों तक भीषण शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले पांच से छह दिनों तक सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। पहाड़ियों में 19 जनवरी तक हल्की बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। इससे मैदानी इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, 18 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो जाएगा।
इस बीच, गुरुवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक या उसके आसपास गिर गया।पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मनसा, संगरूर, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली) और मालेरकोटला के लिए पीले कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।







