Punjab News: पंजाब में पूर्व कांग्रेस सांसद और सीनियर अकाली नेता समेत 4 दिग्गज नेताओं की भाजपा में एंट्री

पंजाब में आज 4 दिग्गज नेताओं की भाजपा में एंट्री होने जा रही है। कांग्रेस के पूर्व सांसद जगमीत बराड़ भाजपा (BJP) में शामिल होंगे। इसके साथ ही सीएम भगवंत मान के पूर्व OSD ओंकार सिद्धू और सीनियर अकाली नेता चरणजीत बराड़ भी भाजपा में शामिल होंगे।

Muskaan Dogra
1 Min Read
Punjab Government
Highlights
  • BJP में 4 दिग्गज नेताओं की एंट्री
  • पूर्व कांग्रेस सांसद भाजपा में शामिल होंगे
  • सीनियर अकाली नेता की भी भाजपा में एंट्री
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) की राजनीति से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में आज भाजपा को बड़ी बढ़त मिलने वाली है क्योंकि 4 दिग्गज नेता आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज कांग्रेस के पूर्व सांसद जगमीत बराड़ भाजपा (BJP) में शामिल होंगे। इसके साथ ही सीएम भगवंत मान के पूर्व OSD ओंकार सिद्धू और सीनियर अकाली नेता चरणजीत बराड़ भी भाजपा में शामिल होंगे।

Jagmeet Singh Brar
Jagmeet Singh Brar

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

वहीं कोटकपूरा से विधायक रहे जगमीत बराड़ के भाई रिपजीत सिंह बराड़ भी भाजपा जॉइन कर रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री CM नायब सैनी इन्हें चंडीगढ़ में पार्टी में शामिल करेंगे।

वहीं जगमीत बराड़ पार्टी जॉइन करने के लिए चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक अश्वनी शर्मी और पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ उपस्थित रहेंगे।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *