Thursday, 16 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Aamir Khan Third Marriage: "लव जिहाद" का ब्रांड एंबेसडर वाले आरोप पर आमिर खान की सफाई, बोले- मेरी किसी भी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया
डेली संवाद, मुंबई।
Aamir Khan Third Marriage Love Jihad Controversy: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) अपनी तीसरी शादी के बाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें 'लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर' तक कहना शुरू कर दिया। इस विवाद के बीच आमिर खान ने पहली बार खुलकर अपनी चुप्पी तोड़ी और स्पष्ट किया कि उनकी तीनों शादियां स्पेशल मैरिज एक्ट (सिविल मैरिज) के तहत हुई हैं और उनकी किसी भी पत्नी ने कभी धर्म परिवर्तन नहीं किया।
Aamir-Khan-third-wedding-Gauri-Spratt[/caption]
मेरी किसी भी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया: आमिर खान
एक इंटरव्यू में आमिर खान (Aamir Khan) ने कहा कि उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता, दूसरी पत्नी किरण राव और तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) में से किसी ने भी इस्लाम स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि उनकी सभी शादियां सिविल मैरिज थीं, इसलिए धर्म परिवर्तन का सवाल ही नहीं उठता।यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
आमिर (Aamir Khan) ने यह भी बताया कि उनकी तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) हिंदू नहीं बल्कि ईसाई (Christian) हैं और उन्होंने अपना धर्म नहीं बदला है। [caption id="attachment_22724" align="aligncenter" width="1600"]
Aamir-Khan-third-wedding-Gauri-Spratt[/caption]
परिवार में कई इंटरफेथ शादियां
आमिर खान (Aamir Khan) ने कहा कि उनके परिवार में अलग-अलग धर्मों के बीच विवाह होना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि उनकी बेटी इरा खान की शादी एक हिंदू युवक से हुई है। वहीं उनकी दोनों बहनों निखत खान और फरहत खान के पति भी हिंदू हैं। इसके अलावा उनके कजिन मंसूर खान ने भी एक ईसाई महिला से शादी की है। आमिर के मुताबिक-उनके परिवार ने हमेशा रिश्तों को धर्म से ऊपर रखा है।