Monday, 26 May 2025
हरियाणा
Haryana News: सरकार ने गौ-संवर्धन योजना को किया लागू, करोड़ों रुपए होंगे खर्च
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News:
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (
Nayab Singh Saini
) ने कहा कि गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने गौ-संवर्धन योजना को लागू किया है। इस योजना के तहत प्रदेश का पहला संयंत्र यमुनानगर में लगाया जाएगा। इस बायोगैस संयंत्र पर 90 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
मुख्यमंत्री आज लाडवा विधानसभा के गांव मथाना के गौवंश धाम एवं अनुसंधान केन्द्र में गौ-चिकित्सालय का शिलान्यास करने उपरांत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया और गौ-सेवा भी की।