Skip to content

Haryana News: सरकार ने गौ-संवर्धन योजना को किया लागू, करोड़ों रुपए होंगे खर्च

Haryana News: सरकार ने गौ-संवर्धन योजना को किया लागू, करोड़ों रुपए होंगे खर्च
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( Nayab Singh Saini ) ने कहा कि गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने गौ-संवर्धन योजना को लागू किया है। इस योजना के तहत प्रदेश का पहला संयंत्र यमुनानगर में लगाया जाएगा। इस बायोगैस संयंत्र पर 90 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मुख्यमंत्री आज लाडवा विधानसभा के गांव मथाना के गौवंश धाम एवं अनुसंधान केन्द्र में गौ-चिकित्सालय का शिलान्यास करने उपरांत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया और गौ-सेवा भी की।

बीमार गौवंश का इलाज होगा

नायब सिंह सैनी ने कहा कि मथाना में गौशाला और आधुनिक पशु अस्पताल के निर्माण से बेसहारा गौवंश सड़कों पर नहीं घूमेगा। साथ ही बीमार गौवंश का इलाज भी होगा। इसके साथ ही क्षेत्र के पशुपालकों को भी अपने पशुओं का इलाज करवाने की यहां पर सुविधा प्राप्त होगी।

270 करोड़ रुपये की राशि जारी

उन्होंने कहा कि प्रदेश की गौशालाओं में चारा के लिए 270 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। पिछले वर्ष 608 गौशालाओं में 166 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई थी। 310 गौशालाओं में शैड के लिए 30 करोड़ रुपये जारी किये जा चुके हैं। गायों की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने सख्त कानून भी बनाए हैं।