Saturday, 31 May 2025
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर के आढ़ती महेश मखीजा की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा, बढ़ सकती हैं MLA रमन अरोड़ा की मुश्किलें
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: MLA Raman Arora Case- जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora) की गिरफ्तारी के बाद जालंधर नगर निगम, तहसील और पुलिस थानों में हड़कंप मचा हुआ है। विजीलैंस कस्टडी में रमन अरोड़ा के बयानों पर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं, रमन अरोड़ा के खास राजदार महेश मखीजा की गिरफ्तारी से अब कई बड़े खुलासे हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़े गए पंजाब
(Punjab)
सरकार में विधायक रमन अरोड़ा का राज़दार महेश मखीजा उर्फ राजू को देर रात कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट द्वारा मखीजा का 4 दिन का रिमांड ग्रांट किया गया। देर रात पेशी के दौरान विजीलैंस द्वारा माननीय अदालत से सात दिन के रिमांड की गुहार लगाई गई थी।
[caption id="attachment_72977" align="aligncenter" width="800"]
विजीलैंस की गिरफ्त में MLA रमन अरोड़ा[/caption]
विजीलैंस की गिरफ्त में महेश मखीजा[/caption]
विजीलैंस की गिरफ्त में MLA रमन अरोड़ा[/caption]
विजीलैंस को 29 लाख रुपए कैश मिले
महेश मखीजा के घर से विजीलैंस को 29 लाख रुपए कैश मिले हैं। यह रकम एक बैग में छत पर मिली है। इसे लेकर विजालैंस ने जांच शुरू की है। उधर, विजीलैंस को पता चला है कि कुछ प्रॉपर्टी के दस्तावेज़ उसके साथियों के घर थे। उधऱ, विजीलैंस लुधियाना रेंज के एस.एस.पी जगतप्रीत सिंह द्वारा आज विधायक रमन अरोड़ा की मोहाली के साथ सटे न्यू चंडीगढ़ इलाके में खरीदी गई कुछ संपत्तियों के बारे जांच की गई। विजीलैंस को मिली जानकारी के अनुसार विधायक रमन अरोड़ा द्वारा काफी बड़ी अमाउंट में पैसे मोहाली में इन्वैस्ट कि गए हैं। जिसके बारे विजीलैंस जांच को पुख्ता कर रही है। जांच के दौरान विधायक रमन अरोड़ा की उक्त प्रॉपर्टियों की निशानदेही भी करवाई गई है। [caption id="attachment_72976" align="aligncenter" width="800"]
विजीलैंस की गिरफ्त में महेश मखीजा[/caption]