Skip to content

Jalandhar News: जालंधर के आढ़ती महेश मखीजा की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा, बढ़ सकती हैं MLA रमन अरोड़ा की मुश्किलें

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: MLA Raman Arora Case- जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora) की गिरफ्तारी के बाद जालंधर नगर निगम, तहसील और पुलिस थानों में हड़कंप मचा हुआ है। विजीलैंस कस्टडी में रमन अरोड़ा के बयानों पर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं, रमन अरोड़ा के खास राजदार महेश मखीजा की गिरफ्तारी से अब कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़े गए पंजाब (Punjab) सरकार में विधायक रमन अरोड़ा का राज़दार महेश मखीजा उर्फ राजू को देर रात कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट द्वारा मखीजा का 4 दिन का रिमांड ग्रांट किया गया। देर रात पेशी के दौरान विजीलैंस द्वारा माननीय अदालत से सात दिन के रिमांड की गुहार लगाई गई थी। [caption id="attachment_72977" align="aligncenter" width="800"] विजीलैंस की गिरफ्त में MLA रमन अरोड़ा विजीलैंस की गिरफ्त में MLA रमन अरोड़ा[/caption]

विजीलैंस को 29 लाख रुपए कैश मिले

महेश मखीजा के घर से विजीलैंस को 29 लाख रुपए कैश मिले हैं। यह रकम एक बैग में छत पर मिली है। इसे लेकर विजालैंस ने जांच शुरू की है। उधर, विजीलैंस को पता चला है कि कुछ प्रॉपर्टी के दस्तावेज़ उसके साथियों के घर थे। उधऱ, विजीलैंस लुधियाना रेंज के एस.एस.पी जगतप्रीत सिंह द्वारा आज विधायक रमन अरोड़ा की मोहाली के साथ सटे न्यू चंडीगढ़ इलाके में खरीदी गई कुछ संपत्तियों के बारे जांच की गई। विजीलैंस को मिली जानकारी के अनुसार विधायक रमन अरोड़ा द्वारा काफी बड़ी अमाउंट में पैसे मोहाली में इन्वैस्ट कि गए हैं। जिसके बारे विजीलैंस जांच को पुख्ता कर रही है। जांच के दौरान विधायक रमन अरोड़ा की उक्त प्रॉपर्टियों की निशानदेही भी करवाई गई है। [caption id="attachment_72976" align="aligncenter" width="800"] विजीलैंस की गिरफ्त में महेश मखीजा विजीलैंस की गिरफ्त में महेश मखीजा[/caption]

मखीजा के परिवार के सदस्यों के नाम पर कई संपत्तियां

हालांकि कुछ प्रॉपर्टियों के बारे विजीलैंस द्वारा जांच पुख्ता हो चुकी है, कि विधायक द्वारा जिन अलग अलग लोगों के नाम पर रजिस्ट्रियां करवाई गई हैं। उक्त लोगों का विधायक रमन अरोड़ा का कनैक्शन विजीलैंस को मिल चुका है। जिसको लेकर विजीलैंस ने अब आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। सूत्र बताते हैं कि आढ़ती एसोसिशन के पदाधिकारी महेश मखीजा के परिवार के सदस्यों के नाम पर कई संपत्तियां हैं। ये संपत्तियां विधायक से जुड़ी हो सकती हैं। विजीलैंस अफसर इसी कड़ी को जोड़ने में जुटे हुए हैं। फिलहाल विधायक रमन अरोड़ा के वकील दर्शन सिंह दयाल ने दलील देते हुए कहा कि पांच दिन तक विधायक की कोई स्टेटमेंट सामने नहीं आई और न ही निगम अफसर ने उनका नाम लिया।