Monday, 12 May 2025
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में अर्बन एस्टेट के पास बंद किए गए रेलवे फाटक को खोलने के आदेश, DC ने निगम कमिश्नर और रेलवे अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल (DC Himanshu Aggarwal) ने आज कमिश्नर नगर निगम, रेलवे और कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक के दौरान डा.अग्रवाल ने जालंधर
(Jalandhar)
नगर निगम को सख्त निर्देश दिए कि अर्बन एस्टेट रेलवे क्रॉसिंग सी-7 पर अंडरब्रिज परियोजना की गहनता से जांच कर इसके निर्माण में मानकों का उचित पालन किए जाने के संबंध में अगले दो दिनों में रिपोर्ट दी जाए।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
इस प्रोजेक्ट के दौरान कई खामियां पाए जाने पर डिप्टी कमिश्नर ने रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए कि खामियां दूर होने तक रेलवे क्रॉसिंग को खुला रखा जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान की जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि यह कार्य न तो निर्धारित समय में हुआ और न ही दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार, इसलिए रेलवे इस संबंध में अपनी अलग रिपोर्ट तुरंत प्रस्तुत करे।
[caption id="attachment_71191" align="aligncenter" width="800"]
Jalandhar DC Meeting News[/caption]
Jalandhar DC Meeting News[/caption]