Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में अर्बन एस्टेट के पास बंद किए गए रेलवे फाटक को खोलने के आदेश, DC ने निगम कमिश्नर और रेलवे अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल (DC Himanshu Aggarwal) ने आज कमिश्नर नगर निगम, रेलवे और कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक के दौरान डा.अग्रवाल ने जालंधर (Jalandhar) नगर निगम को सख्त निर्देश दिए कि अर्बन एस्टेट रेलवे क्रॉसिंग सी-7 पर अंडरब्रिज परियोजना की गहनता से जांच कर इसके निर्माण में मानकों का उचित पालन किए जाने के संबंध में अगले दो दिनों में रिपोर्ट दी जाए। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर इस प्रोजेक्ट के दौरान कई खामियां पाए जाने पर डिप्टी कमिश्नर ने रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए कि खामियां दूर होने तक रेलवे क्रॉसिंग को खुला रखा जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान की जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि यह कार्य न तो निर्धारित समय में हुआ और न ही दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार, इसलिए रेलवे इस संबंध में अपनी अलग रिपोर्ट तुरंत प्रस्तुत करे। [caption id="attachment_71191" align="aligncenter" width="800"] Jalandhar DC Meeting News Jalandhar DC Meeting News[/caption]

खामियों को दूर करने के भी निर्देश

डिप्टी कमिश्नर ने नगर निगम को रेलवे क्रॉसिंग खोलने तथा खामियों को दूर करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को होने वाली असुविधा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इसलिए नगर निगम समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करे।

निर्धारित मानकों के अनुरूप काम करें

डा.अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा जनता की सुविधा के लिए विभिन्न विकास परियोजनाएं शुरू की जाती है और इन प्रोजेक्ट में गुणवत्ता के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला में चल रही विकास परियोजनाओं के दौरान संबंधित विभाग व अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कार्य गुणवत्ता के साथ तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप हो। बैठक में नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन, ज्वाइंट कमिश्नर राकेश कुमार, ए.सी.पी. रूपदीप कौर एवं एस.डी.एम. रणदीप सिंह हीर के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।