Thursday, 24 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Jalandhar News: जालंधर में कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी की अगुवाई में आतंकवादियों के खिलाफ रोष मार्च, पाकिस्तानी झंडा फूंका
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जिला कांग्रेस कमेटी जालंधर शहरी के प्रधान राजिंदर बेरी की अगुवाई में आज पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान कांग्रेसी वर्करों ने पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पाकिस्तानी झंडा जलाया।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
प्रधान राजिंदर बेरी ने कहा कि यह बहुत निंदनीय है। जहां लोग अपने परिवारों के साथ घूमने गए थे, वहां आतंकवादियों ने धर्म के आधार पर उन परिवारों पर गोलियां चलाईं और उनसे पूछा कि वे किस धर्म से हैं। यह बहुत दुःखद घटना है। कायर आतंकियों ने कई परिवार उजाड़ दिए।
[caption id="attachment_29334" align="aligncenter" width="800"]
जालंधर में कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी की अगुवाई में आतंकवादियों के खिलाफ रोष मार्च, पाकिस्तानी झंडा फूंका[/caption]

मोदी सरकार पूरी तरह से फेल
राजिंदर बेरी ने कहा कि देश की मोदी सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को इस घटना को गंभीरता से लेना चाहिए। भारतीय सेना को पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराना चाहिए। आज वह 56 इंच का सीना कहां गया? आज आतंकवादियों ने खुलेआम हमारे देश के नागरिकों को निशाना बनाया।ये रहे मौजूद
विरोध प्रदर्शन में अवतार सिंह जूनियर विधायक, सुरिंदर कौर, हलका प्रभारी जालंधर पश्चिम, नवजोत सिंह दहिया, हलका प्रभारी नकोदर, परमजोत सिंह शैरी चड्ढा, पवन कुमार, बलराज ठाकुर, राजेश जिंदल, हरमीत सिंह, रशपाल जाखू, दीपक शर्मा मोना, कंचन ठाकुर, रणदीप सिंह लक्की संधू, नरेश वर्मा, अरुण रतन मौजूद थे। मनमोहन सिंह बिल्ला, रोहन चड्ढा, गुरविंदर सिंह नीलकंठ, नीलकंठ बंटी घई, हरि पाल सोंधी, राजन शारदा, ब्रह्म देव सहोता, गुरनाम सिंह मुल्तानी, मनदीप जस्सल, विजय दकोहा, जगदीश दकोहा, मंगा मुधर, जतिंदर जोनी, जगजीत जीता, सुरिंदर सिंह पप्पा, हरपाल मिंटू, सुनील शर्मा, डॉ. जसलीन सेठी शामिल थे। [caption id="attachment_29335" align="aligncenter" width="800"]
जालंधर में कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी की अगुवाई में आतंकवादियों के खिलाफ रोष मार्च, पाकिस्तानी झंडा फूंका[/caption]