Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी की अगुवाई में आतंकवादियों के खिलाफ रोष मार्च, पाकिस्तानी झंडा फूंका

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जिला कांग्रेस कमेटी जालंधर शहरी के प्रधान राजिंदर बेरी की अगुवाई में आज पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान कांग्रेसी वर्करों ने पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पाकिस्तानी झंडा जलाया। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर प्रधान राजिंदर बेरी ने कहा कि यह बहुत निंदनीय है। जहां लोग अपने परिवारों के साथ घूमने गए थे, वहां आतंकवादियों ने धर्म के आधार पर उन परिवारों पर गोलियां चलाईं और उनसे पूछा कि वे किस धर्म से हैं। यह बहुत दुःखद घटना है। कायर आतंकियों ने कई परिवार उजाड़ दिए। [caption id="attachment_29334" align="aligncenter" width="800"] जालंधर में कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी की अगुवाई में आतंकवादियों के खिलाफ रोष मार्च, पाकिस्तानी झंडा फूंका जालंधर में कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी की अगुवाई में आतंकवादियों के खिलाफ रोष मार्च, पाकिस्तानी झंडा फूंका[/caption]

मोदी सरकार पूरी तरह से फेल

राजिंदर बेरी ने कहा कि देश की मोदी सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को इस घटना को गंभीरता से लेना चाहिए। भारतीय सेना को पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराना चाहिए। आज वह 56 इंच का सीना कहां गया? आज आतंकवादियों ने खुलेआम हमारे देश के नागरिकों को निशाना बनाया।

ये रहे मौजूद

विरोध प्रदर्शन में अवतार सिंह जूनियर विधायक, सुरिंदर कौर, हलका प्रभारी जालंधर पश्चिम, नवजोत सिंह दहिया, हलका प्रभारी नकोदर, परमजोत सिंह शैरी चड्ढा, पवन कुमार, बलराज ठाकुर, राजेश जिंदल, हरमीत सिंह, रशपाल जाखू, दीपक शर्मा मोना, कंचन ठाकुर, रणदीप सिंह लक्की संधू, नरेश वर्मा, अरुण रतन मौजूद थे। मनमोहन सिंह बिल्ला, रोहन चड्ढा, गुरविंदर सिंह नीलकंठ, नीलकंठ बंटी घई, हरि पाल सोंधी, राजन शारदा, ब्रह्म देव सहोता, गुरनाम सिंह मुल्तानी, मनदीप जस्सल, विजय दकोहा, जगदीश दकोहा, मंगा मुधर, जतिंदर जोनी, जगजीत जीता, सुरिंदर सिंह पप्पा, हरपाल मिंटू, सुनील शर्मा, डॉ. जसलीन सेठी शामिल थे। [caption id="attachment_29335" align="aligncenter" width="800"] जालंधर में कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी की अगुवाई में आतंकवादियों के खिलाफ रोष मार्च, पाकिस्तानी झंडा फूंका जालंधर में कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी की अगुवाई में आतंकवादियों के खिलाफ रोष मार्च, पाकिस्तानी झंडा फूंका[/caption]

इन्होंने किया विरोध

हामिद मसीह, सुधीर घुग्गी, रविंदर लाडी, हुसन लाल, मीनू बग्गा, जगदीप लक्की, ऋषि केश वर्मा, आलम, मंजीत सिमरन, सोम नाथ, अनिल कुमार, मस्त राम, सुरिंदर कल्याण, सौरव भारद्वाज, अश्विनी सोंधी, कपिल देव, शिवम पाठक, अशोक खन्ना, जगमोहन छाबड़ा, राज कुमार राजू, अमित मट्टू, अनिल, विक्की, प्रेम पाल डुमेली, रवि बग्गा भी थे। गुलशन मिड्डा, अवतार विरदी, साहिल सहदेव, लकी, हरभजन सिंह, परमजीत बल, मोहित शर्मा, भारत भूषण, जगदीप सिंह सोनू संधार, संजय सोनकर, मदन लाल नाहर, यश पहलवान, दर्शन पहलवान, यशपाल सफरी, करण खुल्लर, सुभाष दलहोत्रा, अश्विनी जंगराल, बचन लाल, गौरव शर्मा नोनी, सुनीता, वंदना मेहता, मुनीष पाहवा, राहुल धीर, आशु धीर, पाली सरीन, विनोद कौल, करण सुमन, दविंदर शर्मा बॉबी, प्रताप सिंह, अनमोल कालिया, विकास तलवार, रत्नेश सैनी मौजूद रहे।

Watch on Daily Samvad