Thursday, 29 May 2025
पंजाब
Mock Drill Blackout: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 31 मई को होगा ब्लैकआउट, बजेगा सायरन
डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़।
Mock Drill Blackout: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट के नए आदेश जारी हुए हैं। नए आदेश के मुताबिक ऑपरेशन शील्ड के तहत हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में अब 31 मई को मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट होगा। केंद्र सरकार ने मॉक ड्रिल के लिए नई तारीख तय की है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
आपको बता दें कि इससे पहले 29 मई को यानी गुरुवार को मॉक ड्रिल होनी थी। हालांकि बुधवार शाम को केंद्र सरकार ने इसे स्थगित कर दिया था। इसमें हवाई हमलों से बचने का अभ्यास किया जाएगा। इसके साथ ही सुरक्षा और इमरजेंसी व्यवस्थाओं को भी जांचा जाएगा। इससे पहले 7 मई को मॉक ड्रिल की गई थी। इस दौरान हवाई हमलों की चेतावनी के लिए सायरन बजाकर लोगों को आगाह किया गया था।
Mock Drill Order[/caption]
मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट को लेकर आदेश
[caption id="attachment_72847" align="aligncenter" width="512"]
Mock Drill Order[/caption]