Skip to content

Mock Drill Blackout: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 31 मई को होगा ब्लैकआउट, बजेगा सायरन

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Mock Drill Blackout: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट के नए आदेश जारी हुए हैं। नए आदेश के मुताबिक ऑपरेशन शील्ड के तहत हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में अब 31 मई को मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट होगा। केंद्र सरकार ने मॉक ड्रिल के लिए नई तारीख तय की है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर आपको बता दें कि इससे पहले 29 मई को यानी गुरुवार को मॉक ड्रिल होनी थी। हालांकि बुधवार शाम को केंद्र सरकार ने इसे स्थगित कर दिया था। इसमें हवाई हमलों से बचने का अभ्यास किया जाएगा। इसके साथ ही सुरक्षा और इमरजेंसी व्यवस्थाओं को भी जांचा जाएगा। इससे पहले 7 मई को मॉक ड्रिल की गई थी। इस दौरान हवाई हमलों की चेतावनी के लिए सायरन बजाकर लोगों को आगाह किया गया था।

मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट को लेकर आदेश

[caption id="attachment_72847" align="aligncenter" width="512"] Mock Drill Order Mock Drill Order[/caption]

ऑपरेशन शील्ड क्यों?

मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट के जरिए सरकार का मकसद राज्य में इमरजेंसी तैयारियों को देखना और युद्ध या हवाई हमले की सूरत में जवाब देने की क्षमता को बढ़ाना है। संकट के वक्त जल्दी और सही मदद हो सके, आम लोगों, सुरक्षा बलों और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल रहे, इसे सुनिश्चित करना है। इस अभ्यास के दौरान हवाई या ड्रोन हमले के वक्त पैदा हुई स्थिति के हिसाब से कमियों को परखकर उन्हें आगे के लिए दूर किया जाएगा।