Thursday, 16 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: बेअदबी और बहबल कलां गोलीकांड की जांच तेज, सुखबीर बादल को SIT का समन, सोमवार को होगी पूछताछ
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के बहुचर्चित बहबल कलां गोलीकांड और बेअदबी मामले में जांच तेज हो गई है। पंजाब सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को पूछताछ के लिए समन जारी किया है।
SIT के अनुसार, सुखबीर बादल से आगामी सोमवार सुबह 11 बजे मामले से जुड़े सवालों के जवाब लिए जाएंगे। इससे पहले जांच टीम भाजपा नेता विजय सांपला समेत कई अन्य नेताओं और अधिकारियों से पूछताछ कर चुकी है। SIT अब मामले से जुड़े सभी प्रमुख लोगों के बयान दर्ज कर घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।