Thursday, 08 May 2025
पंजाब
Punjab-Haryana Water Dispute: हाई कोर्ट के आदेश के बाद पंजाब में गरमाई सियासत, सीएम भगवंत मान नंगल रवाना; BBMB चेयरमैन को बंधक बनाया
डेली संवाद, पंजाब। Punjab-Haryana Water Dispute:
पंजाब (
Punjab
) और हरियाणा (Haryana) के बीच चल रहे जल विवाद के बीच पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को केंद्र के आदेश मानने को कहा था।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
इसके बाद गुरुवार सुबह बीबीएमबी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी भाखड़ा डैम के लिए अपनी टीम के साथ पहुंचे। लेकिन उन्हें नंगल डैम में नहीं जाने दिया गया। इसके बाद वह सतलुज भवन में पहुंचे। सतलुज भवन के मेन गेट पर शिक्षामंत्री ने ताला लगा दिया है। साथ ही आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने प्रदर्शन शुरू किया है।