Skip to content

Punjab-Haryana Water Dispute: हाई कोर्ट के आदेश के बाद पंजाब में गरमाई सियासत, सीएम भगवंत मान नंगल रवाना; BBMB चेयरमैन को बंधक बनाया

Punjab-Haryana Water Dispute: हाई कोर्ट के आदेश के बाद पंजाब में गरमाई सियासत, सीएम भगवंत मान नंगल रवाना; BBMB चेयरमैन को बंधक बनाया
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पंजाब। Punjab-Haryana Water Dispute: पंजाब ( Punjab ) और हरियाणा (Haryana) के बीच चल रहे जल विवाद के बीच पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को केंद्र के आदेश मानने को कहा था। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर इसके बाद गुरुवार सुबह बीबीएमबी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी भाखड़ा डैम के लिए अपनी टीम के साथ पहुंचे। लेकिन उन्हें नंगल डैम में नहीं जाने दिया गया। इसके बाद वह सतलुज भवन में पहुंचे। सतलुज भवन के मेन गेट पर शिक्षामंत्री ने ताला लगा दिया है। साथ ही आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने प्रदर्शन शुरू किया है।

सीएम भाखड़ा डैम के लिए रवाना

वहीं इस बात की जानकारी मिलते ही सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) भी भाखड़ा डैम के लिए रवाना हो गए हैं। जानकारी मुताबिक बुधवार रात बीबीएमबी के एक अधिकारी ने नंगल डैम से जबरदस्ती पानी छोड़ने की कोशिश की थी, जिसे ⁠मौके पर पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे जल विवाद के बीच पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को भारत सरकार के गृह सचिव की अध्यक्षता में 2 मई को हुई बैठक के निर्णय का पालन करने का आदेश दिया था। इसमें हरियाणा के लिए 4500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ने का फैसला हुआ था।