Wednesday, 30 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन के पार; 6 लाख किसानों को 22,815 करोड़ रुपये का भुगतान किया- लाल चंद कटारूचक्क
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News:
पंजाब (
Punjab
) भर की मंडियों में गेहूं की खरीद प्रक्रिया तेजी से चल रही है और अब तक 114 लाख मीट्रिक टन गेहूं मंडियों में पहुंच चुका है, जिसमें से 111 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
आज यहां अनाज भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीद 100 लाख मीट्रिक टन के आंकड़े को पार कर गई है और वर्तमान समय में मंडियों से 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं की सरकारी खरीद की जा चुकी है।