Skip to content

Punjab News: सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन के पार; 6 लाख किसानों को 22,815 करोड़ रुपये का भुगतान किया- लाल चंद कटारूचक्क

Punjab News: सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन के पार; 6 लाख किसानों को 22,815 करोड़ रुपये का भुगतान किया- लाल चंद कटारूचक्क
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब ( Punjab ) भर की मंडियों में गेहूं की खरीद प्रक्रिया तेजी से चल रही है और अब तक 114 लाख मीट्रिक टन गेहूं मंडियों में पहुंच चुका है, जिसमें से 111 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर आज यहां अनाज भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीद 100 लाख मीट्रिक टन के आंकड़े को पार कर गई है और वर्तमान समय में मंडियों से 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं की सरकारी खरीद की जा चुकी है।

किसानों के खातों में 22,815 करोड़ रुपये की राशि जमा करवाई

किसानों को अदायगी के संबंध में उन्होंने बताया कि किसानों के खातों में 22,815 करोड़ रुपये की राशि जमा करवाई जा चुकी है। अब तक 6,28,674 किसान अपनी उपज मंडियों में ला चुके हैं। उन्होंने आगे बताया कि उठाई भी तेजी से की जा रही है और 47.37 लाख मीट्रिक टन गेहूं की उठाई हो चुकी है, जो कि 72 घंटों के नियमों के अनुसार 56.6 प्रतिशत है।

राज्य भर में कुल 2885 खरीद केंद्र स्थापित

इसके अलावा सुचारू और निर्विघ्न खरीद सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में कुल 2885 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं और इनमें से 1864 नियमित किए गए हैं जबकि 1021 अस्थायी हैं। मंत्री ने आगे बताया कि इस बार उपज बहुत ज्यादा रही है, जिसके कारण पंजाब में बंपर फसल हुई है। इससे 124 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में बहुत मदद मिलेगी।  

Watch on Daily Samvad