ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 28 May 2025

Punjab News: विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने 10,000 रुपए घूस लेते ATP को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Punjab News: विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने 10,000 रुपए घूस लेते ATP को रंगे हाथ किया गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau ) की टीम ने असिस्टेंट टाउन प्लानर (ATP) को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजीलैंस ब्य़ूरो की टीम ने नगर परिषद गुरदासपुर (Gurdaspur) में तैनात असिस्टेंट टाउन प्लानर (ATP) चरणजीत सिंह को एक आर्किटेक्ट से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर आज यहां इस बारे में जानकारी देते हुए एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी एक आर्किटेक्ट की शिकायत पर की गई, जो गांव आनंदपुर, तहसील दीनानगर, गुरदासपुर जिले का निवासी है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने गुरदासपुर शहर में अपने प्रोजेक्ट के लिए एनओसी के लिए आवेदन किया था और फाइल को शुरू में बिल्डिंग इंस्पेक्टर और ड्राफ्ट्समैन ने मंजूरी दे दी थी, लेकिन बाद में अंतिम मंजूरी के लिए उक्त एटीपी को भेज दिया गया था। [caption id="attachment_6386" align="aligncenter" width="800"] BRIBE BRIBE[/caption]

NOC के लिए मांगी रिश्वत

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने जानबूझकर अनावश्यक आपत्तियां उठाईं और फाइल को मंजूरी देने के लिए 10,000 रुपये की मांग की। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान एटीपी चरणजीत सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया। इस सम्बन्ध में विजीलैंस ब्यूरो के अमृतसर रेंज के पुलिस स्टेशन में उक्त आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा।