BRIBE[/caption]
Punjab News: विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने 10,000 रुपए घूस लेते ATP को रंगे हाथ किया गिरफ्तार
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau ) की टीम ने असिस्टेंट टाउन प्लानर (ATP) को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजीलैंस ब्य़ूरो की टीम ने नगर परिषद गुरदासपुर
(Gurdaspur)
में तैनात असिस्टेंट टाउन प्लानर (ATP) चरणजीत सिंह को एक आर्किटेक्ट से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
आज यहां इस बारे में जानकारी देते हुए एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी एक आर्किटेक्ट की शिकायत पर की गई, जो गांव आनंदपुर, तहसील दीनानगर, गुरदासपुर जिले का निवासी है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने गुरदासपुर शहर में अपने प्रोजेक्ट के लिए एनओसी के लिए आवेदन किया था और फाइल को शुरू में बिल्डिंग इंस्पेक्टर और ड्राफ्ट्समैन ने मंजूरी दे दी थी, लेकिन बाद में अंतिम मंजूरी के लिए उक्त एटीपी को भेज दिया गया था।
[caption id="attachment_6386" align="aligncenter" width="800"]
BRIBE[/caption]
BRIBE[/caption]