Wednesday, 28 May 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: पंजाब की राजनीति में हलचल तेज, सिद्धू मूसेवाला के पिता ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान
डेली संवाद, मानसा। Punjab News:
दिवगंत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (
Sidhu Moosewala
) के पिता बलकौर सिंह (Balkaur Singh) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बलकौर सिंह ने राजनीति में कदम रखने का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
मिली जानकारी के मुताबिक बलकौर सिंह ने पंजाब में 2027 में होने जा रहे पंजाब विधानसभा चुनाव में शिरकत करने का ऐलान किया है। पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्होंने मानसा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
सिस्टम के अंदर आकर ही न्याय की बात उठा सकते
बलकौर सिंह ने बताया कि वे अपने बेटे सिद्धू मूसेवाला की विरासत को आगे बढ़ाने और उनके लिए न्याय की लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए राजनीति में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि , 'मैं चुनाव जरूर लड़ूंगा। सिस्टम के अंदर आकर ही हम न्याय की बात उठा सकते हैं।'