Skip to content

Punjab News: पंजाब की राजनीति में हलचल तेज, सिद्धू मूसेवाला के पिता ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Punjab News: पंजाब की राजनीति में हलचल तेज, सिद्धू मूसेवाला के पिता ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मानसा। Punjab News: दिवगंत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला ( Sidhu Moosewala ) के पिता बलकौर सिंह (Balkaur Singh) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बलकौर सिंह ने राजनीति में कदम रखने का ऐलान किया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक बलकौर सिंह ने पंजाब में 2027 में होने जा रहे पंजाब विधानसभा चुनाव में शिरकत करने का ऐलान किया है। पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्होंने मानसा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

सिस्टम के अंदर आकर ही न्याय की बात उठा सकते

बलकौर सिंह ने बताया कि वे अपने बेटे सिद्धू मूसेवाला की विरासत को आगे बढ़ाने और उनके लिए न्याय की लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए राजनीति में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि , 'मैं चुनाव जरूर लड़ूंगा। सिस्टम के अंदर आकर ही हम न्याय की बात उठा सकते हैं।'

मुख्यमंत्री की हर बात गलत साबित

उन्होंने सीएम मान पर भी तंज कसा और कहा कि मुख्यमंत्री की हर बात गलत साबित होती है। वे चुनाव के वक्त जीतने के लिए कई तरह के वादे करते हैं। उन्होंने गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी के सीएम के दावों पर कहा कि उन्हें उस पर कोई टिप्पणी करने की जरूरत नहीं क्योंकि मुख्यमंत्री के हर दावे में धोखा निकला है।

Watch on Daily Samvad