Monday, 12 May 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
US News: अमेरिका में बड़ा हादसा, मौके पर 1 की मौत, 30 से ज्यादा लोग घायल
डेली संवाद, लॉस एंजेलिस।
US News: Major accident in Los Angeles America SUV collides with Bus - अमेरिका से बड़ी खबर सामने आ रही है। लॉस एंजेलिस (Los Angeles) में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में 1 की मौत और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, 30 लोगों को भी काफी चोटें आईं हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
यह हादसा अमेरिका (America) के लॉस एंजेलिस
(Los Angeles)
में रविवार को सुबह 5 बजे हुआ, जब एक बस और SUV की जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद SUV आग की चपेट में आ गई और कार में मौजूद 1 शख्स की मौत हो गई।
[caption id="attachment_4122" align="aligncenter" width="800"]
USA[/caption]
america[/caption]
USA[/caption]
कहां हुआ हादसा?
कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस से लगभग 32 किलोमीटर दूर हेसिंडा हाइट्स में यह हादसा देखने को मिला। हाइवे पर पेट्रोलिंग करने वाले पुलिसकर्मियों के अनुसार बस से टकराते ही SUV आग के गोले में तब्दील हो गई।2 की हालत गंभीर
कैलिफोर्निया हाइवे प्रेट्रोलिंग (CHP) ऑफिसर जैकरी सालाजार के अनुसार, 32 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। इनमें 2 लोगों की हालत काफी गंभीर है। इसके अलावा कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं हैं। बस में सवार एक यात्री जो रनल ने बताया कि "इस भीषण टक्कर के बाद हाईवे पर भयंकर जाम लग गया। कई घंटों तक गाड़ियां फंसी रहीं। टक्कर इतनी तेज थी कि मैं बस की पिछली सीट से सीधे नीचे जा गिरा। मेरे ऊपर कांच के टूटे हुए टुकड़े भी आ गिरे। हर तरफ बस लोगों की चीख पुकार सुनाई दे रही थी।" [caption id="attachment_8306" align="aligncenter" width="800"]
america[/caption]