Skip to content

US News: अमेरिका में बड़ा हादसा, मौके पर 1 की मौत, 30 से ज्यादा लोग घायल

US News: अमेरिका में बड़ा हादसा, मौके पर 1 की मौत, 30 से ज्यादा लोग घायल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लॉस एंजेलिस। US News: Major accident in Los Angeles America SUV collides with Bus - अमेरिका से बड़ी खबर सामने आ रही है। लॉस एंजेलिस (Los Angeles) में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में 1 की मौत और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, 30 लोगों को भी काफी चोटें आईं हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर यह हादसा अमेरिका (America) के लॉस एंजेलिस (Los Angeles) में रविवार को सुबह 5 बजे हुआ, जब एक बस और SUV की जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद SUV आग की चपेट में आ गई और कार में मौजूद 1 शख्स की मौत हो गई। [caption id="attachment_4122" align="aligncenter" width="800"] USA USA[/caption]

कहां हुआ हादसा?

कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस से लगभग 32 किलोमीटर दूर हेसिंडा हाइट्स में यह हादसा देखने को मिला। हाइवे पर पेट्रोलिंग करने वाले पुलिसकर्मियों के अनुसार बस से टकराते ही SUV आग के गोले में तब्दील हो गई।

2 की हालत गंभीर

कैलिफोर्निया हाइवे प्रेट्रोलिंग (CHP) ऑफिसर जैकरी सालाजार के अनुसार, 32 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। इनमें 2 लोगों की हालत काफी गंभीर है। इसके अलावा कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं हैं। बस में सवार एक यात्री जो रनल ने बताया कि "इस भीषण टक्कर के बाद हाईवे पर भयंकर जाम लग गया। कई घंटों तक गाड़ियां फंसी रहीं। टक्कर इतनी तेज थी कि मैं बस की पिछली सीट से सीधे नीचे जा गिरा। मेरे ऊपर कांच के टूटे हुए टुकड़े भी आ गिरे। हर तरफ बस लोगों की चीख पुकार सुनाई दे रही थी।" [caption id="attachment_8306" align="aligncenter" width="800"] america america[/caption]

कैसे हुई टक्कर?

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि SUV अज्ञात कारणों की वजह से अपना संतुलन खो बैठी और हाइवे की दूसरी लेन पर मौजूद ट्रैवल बस से भिड़ गई। इसके बाद बस भी हाइवे के किनारे बनी रेलिगों से जा टकराई। इस हादसे के बाद SUV में आग लग गई और बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से डैमेज हो गया।

बस में सवार थे 63 लोग

जैकरी सालाजार के अनुसार, बस में ड्राइवर समेत 63 लोग सवार थे। इनमें 31 लोग सुरक्षित थे, जिन्हें दूसरी बस में बिठा दिया गया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के कुछ घंटों के बाद हाइवे भी खोला जा चुका है।

Watch on Daily Samvad