CT और Aryan ग्रुप की रद्द हो सकती है मान्यता, दर्ज हो सकता है देशद्रोह का मामला, सीटी ग्रुप के कैंपस में होने वाला इवैंट रद्द, पढ़ें मनबीर क्या बोले

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर के सीटी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के कैंपस से पकड़े गए हैं आतंकवादी

डेली संवाद, जालंधर

जालंधर के शाहपुर स्थित CT ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट औऱ पटियाला के बनूड़ में स्थित ARYANS ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट की मान्यता पर खतरे की तलवार लटक गई है। सूत्र बता रहे हैं कि इऩ दोनों संस्थानों में आतंकवादियों के पकड़े जाने से नेशनल इनवेस्टीगेशन एजैंसी (NIA) और रॉ के अफसर अपनी रिपोर्ट में इन दोनों संस्थानों को शामिल किया है। सीटी और आर्यन ग्रुप पर देशद्रोह का मुकदमा भी दर्ज हो सकता है।

ये भी पढ़ें : CT इंस्टीट्यूट की सुरक्षा है ‘रामभरोसे’, यहां आतंकी लाते हैं AK-47 और विस्फोक पदार्थ

अकाली दल और उनके नेती एचएस वालिया और शिवसेना बाल ठाकरे के नेता सुभाष गोरिया समेत अकाली नेता वरिंदर शर्मा ने निजी तौर पर सेंट्रल एजेंसियों को तथा CT ग्रुप और आर्यन ग्रुप को मान्यता देने वाली उच्च शिक्षण संस्थानों को पत्र लिखेंगे की CT की मान्यता रद्द कर CT के प्रबंधकों पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाए।

सीटी ग्रुप के कैंपस में होने वाला इवैंट रद्द

सी टी ग्रुप के कैंपस से आतंकवादी पकड़े जाने के बाद विवादों में घिरे सीटी ग्रुप के कैंपस में आयोजित होने वाला इवैंट रद्द हो गया है। जालंधर पुलिस के इवेंट स्पांसर किये जाने के कारण निष्पक्ष जांच न होने की आशंका के चलते ऐसा किया गया है। आपको बता दें कि रविवार को सी टी ग्रुप के कैंपस में पुलिस के साथ मिल कर होने वाला WOW इवेंट रद्द कर दिया गया है।

वालिया बोले-सीटी और आर्यन देशद्रोही। मनबीर का जवाब हमारे साथ ‘भगवान’ हैं

सीटी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के डायरैक्टर मनबीर सिंह चन्नी ने कहा है कि वह सभी की चेकिंग नहीं कर सकते। जब उनसे पूछा गया कि फिर भी 2 फुट से अधिक की लंबाई वाली एके-47 अंदर कैसे चली गई तो उन्होंने कहा कि फुटबॉल क्रिकेट हॉकी के प्लेयर अपने साथ किटें लाते हैं जिसमे छुपा कर ले जाई जा सकती है।

देशद्रोह के मामले पर मनबीर ने कहा कि उन्होंने भगवान भरोसे सारा मामला छोड़ दिया है। मनबीर ने यह बात भी मानी के सीटी इंस्टीट्यूट के अंदर से आतंकियों का पकड़ा जाना वह बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और एके-56 का मिलना देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।

CT GROUP OF INSTITUE जालंधर से पकड़े गए आतंकी, प्रबंधन अब भी कर रहा है सुरक्षा से खिलवाड़

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *