गैंगरेप से बचने के लिए निर्वस्त्र अवस्था में चौथी मंजिल से युवती ने लगाई छलांग, सैक्स रैकेट से जुड़े हैं तार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जयपुर। राजस्थान की राजधानी में एक नेपाली युवती ने अपनी इज्जत बचाने को निर्वस्त्र ही चौथी मंजिला अपार्टमेंट से छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि युवती को चार दिन पहले उसके मुहं बोले भाई ने ही जयपुर बुलाया था।

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, पिछले चार दिन से युवती मुहाना मंडी गेट नंबर 3 के पास एक अपार्टमेंट में अकेली रह रही थी। शुक्रवार रात नशे में धुत दो युवक फ्लैट में पहुंचे। युवती का आरोप है कि एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरा युवक भी जबरदस्ती करने लगा तो युवती ने खुद को बालकनी में बंद कर लिया। बचने को कोई रास्ता न दिखने पर युवती ने चार मंजिला इमारत से ही छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया।

#MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जहूर मोहम्मद नाम के एक व्यक्ति ने यह फ्लैट किराए पर ले रखा था। इसी के बुलावे पर युवती दिल्ली से यहां आई थी। इस फ्लैट में ही युवती को ठहराया गया था। वह दिन में फ्लैट बाहर से बंद करके चला जाता था।

सैक्स रैकेट चलाने की आशंका

पुलिस ने बताया कि जावेद का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। उसमें जावेद की वेश्यावृत्ति में संलिप्तता की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवती पहले भी जयपुर आ चुकी है। आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोगों का कहना है कि इस फ्लैट में कई बार अलग-अलग युवतियां आती रहती हैं।

जालंधर में गैंगरेप: पीड़िता की जुबानी, कैसे उसके जिस्म को दो हैवानों ने लूटा..देखें VIDEO

https://youtu.be/eT5O6E-Iw1w

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटरपर फॉलो करे…



















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *