कॉलेज कैंपस में दिनदहाड़े छात्रा से रेप, ग्राउंड फ्लोर पर चल रही थी क्लास, पहली मंजिल पर लुट रही थी अस्मत

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नागौर (राजस्थान)। शहर के बीआर मिर्धा कॉलेज से सोमवार को एक शर्मिंदगी वाली घटना सामने आई है। यहां इसी कॉलेज की एक छात्रा से कॉलेज परिसर में ही रेप की वारदात का मामला थाने में दर्ज हुआ है। सूचना मिली कि स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध की एक छात्रा के साथ एक युवक ने रेप किया है। वह भी तब जब कॉलेज में विद्यार्थी मौजूद थे।

शहर के निकटवर्ती एक गांव की 19 वर्षीय छात्रा घटना के बाद घबरा कर घर पहुंचने के बाद बेहोश हो गई। घटना से अनजान परिवार ने नागौर में निजी अस्पाल में उसे भर्ती करवाया। जहां दो दिन तक खून की कमी होने पर बेहोश युवती का इलाज चला। ब्लड भी चढ़ाया गया।

पढ़ें: #MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

सोमवार को जब युवती को होश आया तो उसने सारी घटना अपनी मां को बताई। युवती ने खुशवेंद्र का नाम लिया और बताया कि उसनेे कैसे दरिंदगी की। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। महिला थाना प्रभारी नंदकिशोर वर्मा ने बयान लेकर कॉलेज में उस क्लास रूम को सील किया। इधर, आरोपी फरार है।

आरोपी खुशवेंद्र युवती के साथ वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ती देख घबरा गया। लगातार ब्लीडिंग देखकर आरोपी भाग खड़ा हुआ। युवती अब तक बेहद घबराई हुई है। आरोपी खुशवेंद्र ने रेप के बाद पीड़िता को धमकी दी कि किसी को बताया तो नुकसान हो सकता है। इससे घबराई छात्रा घर तो चली गई। लेकिन वह बेहोश हो गई। अब घटना के दो दिन बाद बाेली है।

कॉलेज में हुई इस घटना की जानकारी पीड़िता ने अपनी मां को बताई। कॉलेज पढ़ने के लिए जाती बच्ची को देख परिवार गर्व करता, लेकिन घटना के बाद परिजन अस्पताल के बाहर एक पेड़ के नीचे कई घंटे तक चुपचाप बैठे रहे।

रेप पीड़िता का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि युवती शनिवार शाम साढ़े 4 बजे उनके हॉस्पिटल में आई थी। वह अचेत अवस्था में थी। वह बोलने में भी सक्षम नहीं थी। खून अधिक बहने से उसकी बीपी नापने पर कम मिला। हिमोग्लोबिन भी 7.2 आया। जो सामान्य आदमी में 12 के करीब होता है। अब उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल वह बोलने और खाने-पीने में समर्थ है।

शिकायत करने पर महिला को मिली धमकी, आंटी बोली-तेरा गैंगरेप करवा दूंगी, देखें VIDEO

https://youtu.be/svzMMPkgo4U

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटरपर फॉलो करे…



















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *