राम मंदिर निर्माण के लिए हलचल तेज, VHP ने अयोध्या में मंगवाए पत्थरों से भरे 70 ट्रक, लोगों का कारसेवकपुरम की तरफ रूख

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अयोध्या। RSS के स्थापना दिवस के मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर का मुद्दा उठाते हुए सरकार से कानून बनाने की मांग की थी। इसके बाद से ही अयोध्या की फिजा में कुछ बदला-बदला सा है। आगंतुक और पर्यटक कारसेवकपुरम का रुख कर रहे हैं जहां उनका स्वागत स्थानीय पुजारियों और भक्तों द्वारा गाए जा रहे राम के भजनों से हो रहा है।

मंदिर बनाने की हलचलें तेज हैं। कहा जा रहा है कि मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने पत्थरों से भरे ट्रकों का ऑर्डर दिया है। उनके लिए आकर्षण का केंद्र राम मंदिर का प्रस्तावित मॉडल है। वहीं वीएचपी ने मंदिर के निर्माण कार्य की तैयारियों को आगे बढ़ा दिया है।

वीएचपी का दावा, पत्थरों से भरे 70 से अधिक ट्रक आ रहे हैं

साथ ही कई कारीगरों से बात भी चल रही है ताकि एक बार मंदिर को कानूनी रूप से हरी झंडी मिलने के बाद तीन मंजिला भव्य मंदिर बनाने की नींव रखी जा सके। अयोध्या में वीएचपी नेताओं ने दावा किया कि पत्थरों से भरे 70 से अधिक ट्रक जल्द ही अयोध्या पहुंचने वाले हैं।

वीएचपी के इंटरनैशनल उपाध्यक्ष चंपत राय कहते हैं कि तेजी से काम होने के लिए अधिक पत्थर और कारीगरों की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘अब हम पीछे नहीं हटने वाले हैं। यह सच्चाई की विजय के लिए लड़ाई है। हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।’ मंगलवार को अयोध्या में पुलिस बल की भारी मुस्तैदी दिखी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटरपर फॉलो करे…



















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *