100 रुपये का नया नोट, न कटेगा-न फटेगा, सोमवार को होगा ऐलान! जाने नए नोट के बारे में

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। अभी आप सौ रुपए (100 रुपये) के इस नए नोट को पाकर खुश हो रहे हैं होंगे औऱ संभालकर रखने का मन करता होगा. लेकिन जल्द ही एक और नया नोट सौ रुपए का आपके पास पहुंचने वाला है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को होने वाली रिजर्व बैंक बोर्ड की बैठक में वार्निश पेंट चढ़ा हुई सौ रुपए के नोट जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है. अगर रिजर्व बैंक बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो शुरू में इसे ट्रायल के तौर पर बाजार में लाया जाएगा।

खास बात ये होगी कि उस नए नोट को ज्यादा संभालकर रखने की जरूरत नहीं होगी. क्योंकि वो नया नोट ना तो जल्दी कटेगा फटेगा, और ना ही पानी में जल्द गलेगा. क्योंकि इसपर वार्निश पेंट चढ़ा होगा. जी हां, वही वार्निश पेंट जो हम लकड़ी या लोहे के पेंट करते वक्त इस्तेमाल करते हैं।

क्या होगा नोट में खास

  • नोट का साइज बिल्कुल सौ रुपए के नए नोट के बराबर होगा
  • गांधी सीरीज का नोट होगा.
  • उसकी डिजाइन भी बिल्कुल मौजूदा नए नोट की तरह होगी.
  • लेकिन वार्निश वाला ये नया नोट, मौजूदा नोट के मुकाबले करीब दोगुना टिकाऊ होगा
  • अभी सौ रुपए का नोट औसतन करीब ढ़ाई से साढ़े तीन साल तक चलता है, लेकिन वार्निश चढ़े नोट की उम्र करीब दोगुना हो जाएगी. यानी करीब 7 साल तक टिका रहेगा.

नोट की छपाई पर खर्च

  • अभी के सौ रुपए के एक हजार नोट की छपाई में करीब 1570 रुपए खर्च आता है.
  • वार्निश नोट की छपाई में करीब 20 परसेंट ज्यादा खर्च आएगा.
  • पानी हो या केमिकल उससे नोट खराब नहीं होगा.
  • मौजूदा नोट के मुकाबले पानी या केमिकल से वार्निश वाले नोट के खराब होने का खतरा 170 परसेंट कम होगा.
  • वार्निश चढ़ा होने की वजह से बार बार ज्यादा मोड़ना आसान नहीं होगा लेकिन नोट को बार बार मोड़ने से फटने का खतरा भी मौजूदा नोट के मुकाबले करीब 20 परसेंट कम होगा।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *