PM मोदी बोले- बर्लिन की दीवार गिर सकती है तो करतारपुर कॉरिडोर भी भारत-पाक के रिश्तों को जोड़ेगा, पंजाब के मंत्री सिद्धू ने पाक PM की तारीफों के बांधे पुल

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अशोक सिंह भारत
डेली संवाद, नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उम्मीद जताई है कि करतारपुर कॉरिडोर भारत-पाकिस्तान के लोगों को जोड़ने का काम करेगा। इसके लिए उन्होंने बर्लिन की दीवार गिराए जाने का जिक्र किया। केंद्र सरकार ने गुरुवार को गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक से पाक सीमा तक करतारपुर कॉरिडोर बनाए जाने को मंजूरी दी थी।

मोदी ने कहा, ”किसी ने सोचा था कि बर्लिन की दीवार गिर सकती है। शायद गुरु नानक देव जी के आशीर्वाद से करतारपुर का कॉरिडोर सिर्फ कॉरिडोर नहीं जन जन को जोड़ने का बहुत बड़ा कारण बन सकता है।” प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ”कीर्तन हम सभी को अच्छे विचार और गुरु नानक देव जी का संदेश देता है।”

मोदी शुक्रवार को गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती के मौके पर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के आवास पर गुरुपर्व में शामिल हुए। उन्हें शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने सरोपा भी भेंट किया।

पाक पीएम इमरान ने नवजोत को भेजा न्योता

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर कार्यक्रम के लिए कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को न्योता दिया है। इमरान 28 तारीख को पाक की तरफ से कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धू ने भी न्योता मिलने की बात कबूली है।

इस मामले में भारत स्थित पाकिस्तानी दूतावास ने उनसे संपर्क किया है। सिद्धू ने कहा वह कार्यक्रम में जाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और भारत सरकार से अनुमति लेंगे। 26 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और कैप्टन अमरिंदर सिंह भारत की तरफ से कॉरिडोर की नींव रखेंगे।

कैबिनेट ने करतारपुर कॉरिडोर योजना को मंजूरी दी थी

करतारपुर कॉरिडोर बनाए जाने की जानकारी बुधवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दी थी। जेटली के मुताबिक, “केंद्र सरकार सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को गुरुनानक देवजी की 550वीं जयंती मनाने के लिए कहेगी। गुरुनानक देवजी ने करतारपुर साहिब में 18 साल बिताए थे।

यह स्थान भारतीय सीमा से कुछ किलोमीटर अंदर पाकिस्तान में है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। भारत की सीमा पर खड़े होकर दर्शन की सुविधा भी है। कैबिनेट बैठक में गुरुदासपुर के डेरा बाबा नानक से अंतरराष्ट्रीय सीमा तक कॉरिडोर बनाने का फैसला लिया गया।”

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…



















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *