अमृतसर में मजीठा के बाग से हथियारों का जखीरा बरामद, आतंकी अवतार सिंह काबू, इटली से जुड़े हैं तार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़

अमृतसर में निरंकारी भवन पर ग्रेनेड फेंकने वाले दूसरे आतंकी अवतार सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अवतार के साथी विक्रमजीत सिंह को पहले ही पकड़ा जा चुका है। अवतार की तलाश में छापेमारी जारी थी जिसे काबू कर लिया गया है। अवतार सिंह गांव चक्क मिश्री खां तहसील अजनाला का रहने वाला है।

डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने बताया कि अमृतसर देहाती पुलिस और काऊंटर इंटेलिजेंस के ज्वाइंट आप्रेशन के दौरान अवतार सिंह को अमृतसर के पास एक गांव से गिरफ्तार किया गया।  उसकी निशानदेही पर कस्बा मजीठा के पास एक बाग से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है।

सुरेश अरोड़ा ने बताया कि अवतार के संबंध विदेश में बैठे आतंकियों से हैं। अवतार सिंह और बिक्रमजीत सिंह पाकिस्तान में बैठे जावेद के संपर्क में थे और इटली में उनके अलगाववादी सिख परमजीत सिंह बाबा से संपर्क था। विदेशों में बैठे खालिस्तान समर्थकों ने ही इन्हें हमले के लिए तैयार किया।

यह है मामला

अमृतसर के अदलीवाल स्थित निरंकारी भवन में सत्संग के दौरान काले रंग के पल्सर पर आए 2 आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया था, जिसमें प्रचारक सुखदेव कुमार सहित 3 की मौत हो जबकि 21 श्रद्धालु घायल हो गए थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *