पुलिस थाने में भिड़ गए भाजपाई और कांग्रेसी वर्कर, पथराव में कई घायल, पुलिस ने लाठीचार्ज कर भगाया

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अनिकेश जायसवाल
डेली संवाद, देहरादून

देहरादून के रायपुर थाने में भाजपा और कांग्रेसी वर्करों में भिडंत हो गई। दोनों पार्टियों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ नारे लगने लगे। देखते ही देखते हालात तनावपूर्ण हो गए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह जहां थाने के भीतर धरने पर बैठ गए, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की अगुवाई करने के लिये विधायक उमेश शर्मा काऊ पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट और धक्का-मुक्की होने लगी। इस दौरान हुए पथराव से कई भाजपाई घायल हो गए। पुलिस ने लाठियां फटकार भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश भी की। सीओ डालनवाला जया बलूनी भी मौके पर मौजूद रहीं। बावजूद इसके टकराव जारी रहा।

पढ़ें: जालंधर के न्यूरो सर्जन ने नर्स से की छेड़खानी, विरोध करने पर डाक्टर ने ही नर्सों को बेरहमी से पीट दिया

बता दें कि नगर निगम के चुनाव में रायपुर क्षेत्र के एक वार्ड से कांग्रेस के प्रवेश त्यागी चुनाव जीते थे। 21 नवंबर को विजय जुलूस के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई थी। मामले में पुलिस ने क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की थी। यह मामला अब बढ़ गया है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…



















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *