ये कैसी ‘सख्ती’: मेयर के घर के पास तीन मंजिला अवैध कामर्शियल निर्माण, कांग्रेस के एक बड़े लीडर का हाथ!

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

डेली संवाद, जालंधर

मेयर जगदीश राजा के घर से करीब 100 मीटर दूर मुख्य मार्ग पर तीन मंजिला अवैध निर्माण हो रहा है। एक तरफ जहां स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और मेयर जगदीश राजा खुद अवैध निर्माण के खिलाफ सख्ती की बात करते हैं, वहीं फुटबाल चौक से शक्ति नगर की तरफ जाने वाली रोड पर एक अस्पताल के मालिक ने तीन मंजिला अवैध निर्माण कर डाला।

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने शहर में अवैध निर्माण और कालोनियों की खुद चैकिंग कर कईयों पर डिच चलवाई थी, साथ ही एसटीपी, एमटीपी समेत 8 अफसरों को सस्पैंड कर दिया था। उसके बाद नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच की कमान एटीपी लखवीर को सौंपी गई।

अब मेयर के वार्ड में ही उनके घर से महज कुछ दूरी पर तीन मंजिला अवैध निर्माण किया जा रहा है। जिससे मेयर जगदीश राजा भी खफा हैं। सूत्र बता रहे हैं कि मेयर ने इसके लिए अफसरों को कहा था कि कार्रवाई की जाए, लेकिन अफसरों ने उनकी एक न सुनी। यह भी चर्चा है कि एक पू्र्व मंत्री का नाम लेकर अस्पताल का मालिक निगम अफसरों को धमका रहा है। जिससे अफसर डर गए हैं।

इस संबंध में जब एटीपी लखबीर सिंह से निगम का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया था, तो उनका मोबाइल नंबर ही बंद था। कुछ भी हो, लेकिन अफसरों की फौज शहर में अवैध निर्माण रोकने में विफल रही है।

https://youtu.be/mTI_R1FeJ-E

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *