नगर निगम अफसरों ने करवाया गलत काम, BJP कौंसलर करवाएंगे विजीलैंस से जांच, देखें सबूत

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महाबीर जायसवाल
डेली संवाद, जालंधर

नार्थ हलके के वार्ड-2 के कालिया कालोनी में करीब सात दिन पहले बनाई गई नई सड़क पूरी तरह से बिखर गई है। सड़क पर फैली बजरी देख कर ऐसा लग रहा है कि ठेकेदार लुक डालना भूल गया। जिससे अब बजरी सड़क पर ऐसी फैल गई है, जिससे लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। स्कूटर और दोपहिया सवार इस बजरी में उलझकर गिर रहे हैं। कौंसलर सुशील कुमार ने कहा है कि इस धांधली की विजीलैंस जांच करवाने के लिए मेयर, कमिश्नर औऱ विजीलैंस के चीफ को लेटर लिखेंगे।

कालोनी के लोगों ने कहा है रोड बनाने वाले ठेकेदार ने पानी की पाइप तोड़ दी। जिससे अब पानी की भी किल्लत है। गुरु अमर दास नगर से बीबी भानी कांप्लैक्स को जाती रोड पर चारों तरफ से बजरी फैली है। ठेकेदार और अफसरों ने यह गड़बड़ी कैसे की, इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं, एसई अश्वनी चौधरी कहते हैं कि रोड बनाते वक्त पानी की पाइप लीक कर गया। जिससे चारों तरफ पानी भर गया था। इसके बाद काम रुकवा दिया गया। अब सर्दी के बाद रोड बनाई जाएगी।

हारे हुए कांग्रेसी नेता, अफसर और ठेकेदार की करतूत, विजीलैंस जांच करवाएंगे – सुशील

वार्ड-2 से भाजपा कौंसलर सुशील कुमार  ने कहा है कि इस धांधली के पीछे वार्ड से हारे हुए कांग्रेसी नेता, नगर निगम अफसर और ठेकेदार हैं। उन्होंने कहा कि सड़क बन रही थी तो हारे हुए कांग्रेसी नेता ने पूरी रोड खुदवा कर सीवरेज का ढक्कन ढूंढ रहे थे। पांच फुट गहरा गड्ढा खुदवा कर पानी की पाइप तोड़ दी। जिससे कुछ दिन पूरी रोड छप्पड़ बनी रही। वहीं, ठेकेदार ने उसी पानी में सड़क बना कर भाग गया। जिससे पूरे रोड दो दिन में उखड़ गई।

सुशील कुमार के मुताबिक इसकी कई बार शिकायत अफसरों से की गई। लेकिन आज तक न तो मौके पर कोई निगम अफसर आया और न ही ठेकेदार। उधर लोग बजरी में फंसगर गिर रहे हैं। लोगों के हाथ पैर टूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की विजीलैंस जांच के लिए वे लेटर लिख रहे हैं।

वीडियो में देखें कैसे हुआ गलत काम

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *