फूट-फूट कर रोईं छात्राएं, बोली-नंबर बढ़ाने के लिए प्रिंसीपल करता है गंदा काम

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रोहतक (DS News)। स्कूलों में छात्राएं सुरक्षित नहीं है। इसका खुलासा करते हुए बेटियां फूट-फूटकर रोईं। सीएम प्रोजेक्ट के डायरेक्टर हिसार रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान छात्राएं बोलीं, अंक बढ़ाने की बात कर एक निजी स्कूल का प्रिंसिपल उनके साथ छेड़छाड़ करता है। यह सुनकर डायरेक्टर ने आरोपित प्रिंसिपल को तत्काल बुलाया। छात्राओं ने उसकी पहचान की। इसके बाद आरोपित को पुलिस को सौंप दिया गया।

मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट एक और सुधार कार्यक्रम के डायरेक्टर रोकी मित्तल चंडीगढ़ से झज्जर होते हुए रोहतक आए थे। बताया जाता है कि आरोपित प्रिंसिपल शास्त्री नगर में एक निजी स्कूल में पढ़ाता है। उक्त छात्राएं पहले इसी के स्कूल में पढ़ती थीं। उस दौरान उनसे हुई छेड़छाड़ की शिकायत उन्होंने डायरेक्टर मित्तल से की।

सिटी थाने के इंस्पेक्टर जगबीर सिंह का कहना है कि छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला संज्ञान में आया है। शिकायत लिखित में मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। आरोपित प्रिंसिपल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट एक और सुधार के निदेशक रोकी मित्तल का कहना है कि सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत छात्राओं की सुरक्षा के लिए सीधे बेटियों से बातचीत करने वे रोहतक आए थे। अब तक प्रदेश के 16 जिलों में निरीक्षण किया जा चुका है। स्कूल में छात्राओं की बाते सभी को झकझोर देने वाली हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…



















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *