इनोसैंट हाट्र्स के चारों स्कूलों में ‘क्रिसमस’ पर करवाई गई अनेक गतिविधियां

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
इनोसैंट हाट्र्स ग्रीन माडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, व द रॉयल वल्र्ड इंटरनैशनल स्कूल में क्रिसमस पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर इनोकिड्स के नन्हें मुन्ने सांता क्लॉज की वेशभूषा में आए और उन्होंने स्वीट्स बांटी। ईसा मसीह के जीवन व उनके जीवन से मिलने वाले संदेश को दर्शाती कोरियोग्राफी प्रस्तुत की गई।

क्रिसमस पर्व के अवसर पर एक विशेष प्रार्थना-सभा करवाई गई जिसमें ईसा-मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इसके साथ विद्यार्थियों द्वारा जिंग्लस गाया गया। इसके अतिरिक्त कक्षाओं में अनेक गतिविधियां करवाई गईं। कक्षा पहली व दूसरी के बच्चों ने बॉल डैकोरेशन प्रतियोगिता में भाग लिया।

कक्षा तीसरी व चौथी के बच्चों ने गिफ्ट रैंपिग प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने रचनात्मक कौशल का परिचय दिया। कक्षा पांचवीं व छठी के विद्यार्थियों से अंतर्सदनीय क्विज़ प्रतियोगिता करवाई गई। डायरैक्टर प्रिंसीपल ऑफ स्कूलस धीरज बनाती ने क्रिसमस पर्व की विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए ईसा मसीह के जीवन से मिलने वाले संदेश और उसके महत्त्व पर प्रकाश डाला तथा साथ ही उन्हें परहित करते हुए जीवनयापन करने के लिए प्रेरित किया।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *