इस कालेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा कश्मीरी छात्र लापता, सुरक्षा एजैंसियां और पुलिस जांच में जुटी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नोएडा। एक कॉलेज से कश्मीर के एक और छात्र के लापता होने की खबर आ रही है। लापता छात्र की पहचान सैयद बासित हसन (22) के तौर पर हुई है और वह बीबीए का स्टूडेंट है और उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले का रहने वाला है।

सैयद के पिता सैयद नासिर उल हसन ने बताया कि उनका बेटा 13 दिसंबर से लापता है, वह ढाई साल से नोएडा के एशियन स्कूल ऑफ बिजनेस कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। लापता छात्र के पिता ने बताया कि जब कॉलेज प्रशासन से उनकी बात हुई तो उन्हें बताया गया कि बासित ने लगातार 3 परीक्षाएं दी थीं और 13 दिसंबर को चौथी परीक्षा देनी थी लेकिन वह कॉलेज नहीं पहुंचा।

पिता ने बताया कि हमने बासित को 15 दिसंबर को फोन किया था लेकिन उनका फोन बंद था। हमें लगा कि वह बाद में फोन करेगा क्योंकि कई बार इससे पहले भी ऐसा हुआ है। लेकिन उनसे कॉल बैक नहीं किया तो मैं 18 दिसंबर कॉलेज पहुंचा तो मुझे पता चला कि वह लापता है।

लापता होने की रिपोर्ट नोएडा पुलिस स्टेशन और अलोसा (बांदीपोरा) में दर्ज कराई

नासिर ने बेटे के लापता होने की रिपोर्ट नोएडा पुलिस स्टेशन और अलोसा (बांदीपोरा) में दर्ज करा दी है। उन्होंने बांदीपोरा के डीसी और एसपी से भी अपने बेटे को ढूंढने के लिए मदद की गुहार लगाई है।

गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा से पहले भी एक छात्र गायब हुआ था जो बाद में आईएसजेके में शामिल हो गया था। गायब छात्र का नाम एहतेशाम बिलाल था और वह शारदा यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग का छात्र था। बाद में शारदा विश्वविद्यालय से लापता होकर आईएसजेके में शामिल होने वाला इंजीनियरिंग छात्र एहतेशाम बिलाल परिवार वालों की अपील पर घर लौट आ आया।

बिलाल के पिता ने दावा किया कि उसका बेटा घर लौट आया था, लेकिन पुलिस ने उसके घर लौटने की जानकारी पर खान्यार स्थित आवास से उसे हिरासत में ले लिया।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…



















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *