42 की उम्र में इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने रचाई गुपचुप शादी? तस्वीरें वायरल

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। मीडिया से दूरी बनाए रखने वाली एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने 42 साल की उम्र में शादी रचा ली है. बीते काफी समय से उनके अफेयर की चर्चाएं तो खूब थीं, लेकिन किसी को ये अंदाजा नहीं था कि वो अचानक शादी कर लेंगी. पूजा ने जिस शख्स से शादी की है वो बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं और कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

हालांकि, दोनों की शादी की ये खबरें अभी सिर्फ सूत्रों के हवाले से बताई जा रही हैं. दोनों में से किसी ने भी इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है. एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने 2002 में डॉक्टर सोनू अहलूवालिया से शादी कर ली थी. शादी के बाद पूजा अमेरिका जाकर बस गई थीं।

हालांकि ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी और 9 साल बाद सोनू और पूजा का तलाक हो गया. तलाक के काफी समय बाद पूजा की मुलाकात बॉलीवुड एक्टर नवाब शाह से हुई और धीरे-धीरे ये मुलाकात प्यार में बदल गई. दोनों के सोशल मीडिया को देखें तो इनकी नजदीकियों का अंदाजा लगाया जा सकता है।

ये दोनों सोशल मीडिया पर अकसर एक-दूसरे के साथ प्यार भरी तस्वीरें शेयर करते नजर आ जाते हैं. जब से इन दोनों की शादी की खबरें सामने आई हैं तब से इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही हैं।

सुपरहॉट कपल ने गुपचुप शादी रचा ली है

वहीं, हाल ही में एक एंटरटेमेंट पोर्टल ने दावा किया है कि इस सुपरहॉट कपल ने गुपचुप शादी रचा ली है. स्पॉटबॉय-ई की खबर के अनुसार, पूजा बत्रा और नवाब शाह ने जम्मू-कश्मीर में शादी की है. बता दें कि इसी साल ईद के मौके पर नवाब ने इंस्टाग्राम पर पूजा के साथ तस्वीर शेयर कर अपने रिलेशनशिप को कबूला था. नवाब ने दोनों की एक फोटो शेयर की थी और इस फोटो के कैप्शन में लिखा था कि उन्हें 46 साल बाद अपनी सोलमेट मिली है।

बता दें कि एक्ट्रेस पूजा बत्रा पूर्व फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल रह चुकीं हैं. उन्होंने विरासत, नायक, हसीना मान जाएगी, भाई, फर्ज और एबीसीडी 2 जैसी कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाई हैं. वहीं, नवाब शाह भी कुछ कम नहीं हैं, उन्होंने भाग मिल्खा भाग, डॉन 2, दिलवाले के साथ-साथ सलमान खान के साथ ‘टाइगर जिंदा है’ में भी काम किया है. वहीं बताया जा रहा है कि अब वो ‘दबंग 3’ में भी नजर आने वाले हैं।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *