पंजाब में अंतर्राष्ट्रीय कौशल विकास केंद्र और स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित करे केंद्र सरकार : चन्नी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तकनीकि शिक्षा मंत्री ने नयी दिल्ली में राष्ट्रीय कौशल विकास सम्मेलन में की शिरकत

डेली संवाद, चंडीगढ़/ दिल्ली 
पंजाब के तकनीकी शिक्षा और रोजगार सृजन और पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों संबंधी मंत्री श्री चरनजीत सिंह चन्नी ने भारत सरकार से पंजाब में इंटरनेशनल स्किल सेंटर और स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित करने की मांग की है। मंत्री ने यह मांग आज प्रवासी भारतीय भवन, नयी दिल्ली में करवाए राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान कौशल विकास संबंधी विजन डाक्यूमेंट पेश करने के मौके पर रखी।

यह सम्मेलन कौशल विकास और उद्यमिता संबंधी केंद्रीय मंत्री डा. महेंदर नाथ पांडे के नेतृत्व अधीन कौशल विकास और उद्यमिता संबंधी केंद्रीय मंत्रालय की तरफ से करवाया गया जिसमें 18 राज्योंं के मंत्रियों ने भाग लिया।

पंजाब के तकनीकि शिक्षा और रोजगार सृजन मंत्री श्री चन्नी ने पंजाब के लिए भावी दस्तावेज पेश करने के मौके पर भारत सरकार से पंजाब में अंतर्राष्ट्रीय कौशल विकास केंद्र स्थापित करने की मांग रखी जिससे नौजवानों को विदेश में जाकर उद्योग में काम करने के मौके प्रदान किये जा सकें।

कौशल प्रशिक्षण के मानक में विस्तार होगा

श्री चन्नी ने पंजाब के लिए स्किल यूनिवर्सिटी की मांग भी रखी और कहा कि राज्य सरकार इस यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए जमीन मुहैया करवाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा की यूनिवर्सिटी में कौशल प्रशिक्षण कोर्स चलाने के साथ साथ यूनिवर्सिटी के कैंपस में सेंटर आफ एक्सीलेंस भी स्थापित किये जाएँगे।

मंत्री ने आगे कहा की राज्य के सभी कौशल प्रशिक्षण केन्द्रों के लिए यह स्किल यूनिवर्सिटी असेसमेंट और सर्टीफिकेशन अथॉरिटी होनी चाहिए। श्री चन्नी ने कहा की इससे कौशल प्रशिक्षण के मानक में विस्तार होगा और हमारे नौजवानों को भी आसानी के साथ राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय उद्योगों में रोजगार के मौके मिलेंगे।

मोनिटरिंग अथॉरिटी की भूमिका निभानी चाहिए

श्री चन्नी ने कौशल विकास और उद्यमिता संबंधी केंद्रीय मंत्रालय को पी. एम. के. वी. वाई स्कीम की प्रशासनिक लागत 4 फीसदी से बढ़ा कर 8 फीसदी करने की विनती भी की। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य को अलग तौर पर कौशल विकास स्कीमें चलाने की आज्ञा दी जानी चाहिए क्योंकि अलग-अलग राज्यों की अलग -अलग स्किल जरूरतें हैं और भारत सरकार को सिर्फ मोनिटरिंग अथॉरिटी की भूमिका निभानी चाहिए।

इस मौके पर श्री चन्नी ने कौशल विकास और उद्यमिता संबंधी केंद्रीय मंत्री डा. महेंदर नाथ पांडे को श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व मौके पर सुल्तानपुर लोधी में करवाए जा रहे जश्नों में शामिल होने का न्यौता दिया। उन्होंने बाकी राज्यों के मंत्रियों को भी 550वें प्रकाश पर्व के जश्नों में शामिल होने का न्यौता दिया।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *