पासपोर्ट दफ्तर का चक्कर काट रहे छात्रों ने अशोक सरीन को सुनाई आपबीती, कहा-हमें अनपढ़ कहा जा रहा है

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
केंद्र सरकार के एच.आर.डी मंत्रालय के अंतर्गत पुरे देश में चल रहे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ( एन.आइ.औ.एस) से दसवीं पास बच्चे जालंधर पासपोर्ट कार्यलय की धक्केशाही का शिकार हो रहे हैं। भाजपा युवा नेता अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि ये सभी छात्र पासपोर्ट से बिना इमीग्रेशन चेक रिक्वायर्ड( इ.सी.आर) बनवाने के लिए सरकारी फीस जमा करवाने के बावजूद भटक रहे हैं।

अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि आज एन.आइ.औ.एस से पास बच्चे मिले। जहां उनके साथ भाजपा मंडल महामंत्री ललित बब्बू, पूर्व प्रधान सरबजीत सिंह गिल व सुरिंदर डिम्पल मौजूद थे। हरमनप्रीत पुत्र मोहनलाल वासी कंडोला, लवप्रीत सिंह पुत्र बलविंदर वासी लधारा, बलजीत सिंह पुत्र सलिंद्र सिंह वासी बुट्टर, बलजीत कलसी पुत्र संतोख सिंह वासी गढ़ी बक्श ने बताया कि वे अपना एन.आइ.औ.एस से पास दसवीं का सर्टिफिकेट लेकर पासपोर्ट बनवाने के लिए भटक रहे हैं।

किसी भी देश जाने का वीजा नहीं मिलेगा

इन लोगों ने बताया कि गुरु नानक मिशन चौक एवं नकोदर चौक वाले पासपोर्ट दफ्तर गए थे। जहां उनको यह कहकर वापिस भेज दिया गया की आप अनपढ़ हो और आपका पासपोर्ट इमीग्रेशन चेक रिक्वायर्ड( इ.सी.आर) लिख कर बनाया जायेगा। बच्चों ने बताया की अगर पढ़े लिखे होने के बावजूद उनके पासपोर्ट पर इमीग्रेशन चेक रिक्वायर्ड( इ.सी.आर) लिख दिया जाता है तो उनको पहले तो किसी भी देश जाने का वीजा नहीं मिलेगा।

बच्चों की समस्या को पंजाब भाजपा के महामंत्री राकेश राठौर के समक्ष रखा गया है। सरीन ने कहा मुझे इस मामले मे भ्रष्टाचार की बदबू आ रही है। क्योंकि जालंधर पासपोर्ट कार्यालय ने अमनदीप कौर पुत्री परमजीत सिंह वासी मीरपुर होशियारपुर को पासपोर्ट नंबर T0421896 इमीग्रेशन चेक रिक्वायर्ड( इ.सी.आर) के बिना जारी किया है, जिसने दसवीं क्लास नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एन.आइ.औ.एस) से पास की है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *