नई दिल्ली-लुधियाना शताब्दी लोहियां ख़ास तक वाया सुल्तानपुर लोधी चलाने का फैसला

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुख्यमंत्री की विनती पर रेलवे ने 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर दी सहमति

डेली संवाद, चंडीगढ़
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सुल्तानपुर लोधी में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की आमद को देखते हुए इस ऐतिहासिक शहर को रेल के द्वारा नई दिल्ली के साथ जोडऩे के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से विनती को मानते हुए केंद्र सरकार ने अपनी सहमति दे दी है।

रेलवे मंत्रालय ने 4 अक्तूबर, 2019 से नई दिल्ली -लुधियाना शताब्दी को इंटर सिटी ऐक्सप्रैस के तौर पर हफ्ते में पाँच दिन लोहियाँ ख़ास तक चलाने का फ़ैसला किया है जो सुल्तानपुर लोधी में विशेष तौर पर रूकेगी। यह फ़ैसला कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा पहले सिख गुरू के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित नई ऐक्सप्रैस रेलगाड़ी चलाने के लिए रेलवे मंत्रालय को लिखे पत्र के जवाब में किया गया है।

इंटर सिटी ऐक्सप्रैस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रात:काल 7.00 बजे रवाना होगी जो लुधियाना और जालंधर होते हुए दोपहर बाद 2.40 बजे सुल्तानपुर लोधी पहुँचेगी। यह रेलगाड़ी वापसी का सफऱ लोहियाँ ख़ास से दोपहर बाद 3.35 बजे शुरू करके नई दिल्ली में रात 11 बजे पहुँचेगी।

सुल्तानपुर लोधी ऐतिहासिक शहर है

जि़क्रयोग्य है कि राज्य सरकार ने रेलवे मंत्रालय को सुल्तानपुर लोधी के लिए और भी विशेष रेलगाड़ीयाँ चलाने की विनती की है जिससे लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं को यहाँ पहुँचने में कोई दिक्कत न आए। सुल्तानपुर लोधी वह ऐतिहासिक शहर है जहाँ से पहले सिख गुरू जी का रुहानियत का सफऱ शुरू हुआ और अपनी जि़ंदगी के 17 वर्ष व्यतीत किये।

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि उम्मीद है कि 1 नवंबर से शुरू हो रहे समागमों को देखते हुए रेलवे मंत्रालय राज्य में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए छोटी दूरी और अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लम्बी दूरी वाली विशेष रेलगाड़ीयाँ चलाए। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि रेलवे द्वारा सुल्तानपुर लोधी रेलवे स्टेशन को भी अपग्रेड किया जा रहा है जिसका काम नवंबर महीने में होने वाले ऐतिहासिक समागमों से पहले मुकम्मल हो जायेगा।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *